Dhirendra Shastri Darbar In Dehradun : राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के पर्चे खोले। सबसे पहले देहरादून के एक व्यक्ति का पर्चा खुला। उसमें पारिवारिक समस्या बताई गई। इसके बाद एक महिला की अर्जी लगी।
महिला ने कारोबार को लेकर समस्या बताई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने खुद महिला की समस्या बताई और फिर उसका समाधान भी बताया। इसके बाद बंजारावाला की एक महिला की अर्जी स्वीकार हुई। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में सबसे पीछे खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।
उन्होंने कहा कि सबसे आखिरी में पेड़ के पास विजय नाम के व्यक्ति खड़े हैं उनकी अर्जी स्वीकार हुई है, वो आ जाएं। यह सुनते ही पूरा दरबार तालियों से गूंज गया। इसके बाद उन्होंने हेलमेट पहने खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।
2 of 5
दून में आयोजित दरबार में अर्जी सुनते धीरेंद्र शास्त्री।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, जो तुम अपने दोस्तों से हमारे बारे में बात कर रहे थे, वो हमें हमारी वाई-फाई से सुनाई दे गई।
3 of 5
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार
- फोटो : amar ujala
इस तरह से उन्होंने दरबार में आए कई भक्तों को बुलाया जिनकी अर्जी स्वीकार हुई।
4 of 5
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने मंत्रों के साथ सामूहिक अर्जी लगवाई। इस दौरान करीब 15 लोगों की अर्जी स्वीकार हुई।
ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है
5 of 5
धीरेंद्र शास्त्री के दून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : amar ujala
परेड ग्राउंड में पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री के विमान में दो बार तकनीकी समस्या आई। इससे उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में देर हो गई। उन्होंने कहा कि वह देहरादून आने के लिए सुबह सात बजे से तैयार थे, लेकिन विमान में तकनीकी समस्याओं के कारण समय से नहीं आ सके। धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। रात 11:44 बजे दरबार समाप्त की घोषणा की।