{"_id":"66d5bd73719acb9ca3075552","slug":"badrinath-highway-closed-at-many-places-due-to-debris-2000-passengers-going-to-badrinath-and-hemkund-stranded-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: मलबा आने से हाईवे कई जगह बंद, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले 2000 यात्री फंसे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: मलबा आने से हाईवे कई जगह बंद, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले 2000 यात्री फंसे, तस्वीरें
चमोली जिले में रविवार रात को हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, पातालगंगा, छिनका, नंदप्रयाग सहित अन्य जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया था। ऐसे में सोमवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले करीब 2000 तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे रहे।
एनएचआईडीसीएल व बीआरओ की जेसीबी ने हाईवे से मलबा हटाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे आवाजाही सुचारु कराई। हालांकि नंदप्रयाग के पास मलबा अधिक होने से यहां पर हाईवे सुचारु नहीं हो पाया जिस कारण कोठियालसैंण-सैकोट बाईपास से वाहनों की आवाजाही कराई गई।
नंदप्रयाग के पास बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन जोन में अधिक मलबा आ गया था जिससे यहां आवाजाही में अधिक समय लग रहा है। ऐसे में पुलिस ने वाहनों की आवाजाही कोठियालसैंण-सैकोट मार्ग से करवाई लेकिन मार्ग संकरा होने से यात्री फंसते रहे।
बदरीनाथ हाईवे पर फंसने के बाद जो यात्री वहां से निकले वह सैकोट मार्ग पर जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी उमेश थपलियाल ने बताया कि सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों के आने से जाम अधिक लग रहा है।
3 of 5
बदरीनाथ हाईवे बंद रहा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात हुई बारिश से फरकिया व बाम्पा के बीच बहने वाला बगधार नाला अचानक उफान पर आ गया। ऐसे में मलारी हाईवे पर अधिक मात्रा में मलबा आ गया और हाईवे का 15 मीटर हिस्सा ध्वस्त भी हो गया। हालांकि गांव में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे बंद रहा
- फोटो : अमर उजाला
फरकिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि बगधार नाला उफान पर आने से नीती को जोड़ने वाली सड़क पर भी मलबा आ गया। इस जगह पर हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है जिस कारण मलबे में दो मशीनें भी दब गई हैं। हालांकि दोपहर तक हाईवे सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग, थराली और देवाल में कई जगह सड़कें बंद रही। कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे के बार बार बंद होने के चलते वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। वहीं सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे थराली के पास सुनला में 8 घंटे बंद रहा। जबकि थराली-देवाल सड़क 11 घंटे बाद खुली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।