फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम दर्शनों के लिए खुले भगवान बदरीनाथ के द्वार, तस्वीरों में देखें मंदिर की अनूठी छटा

Fri, 10 May 2019 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Badrinath dham Door open for pilgrims exclusive photos
अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के कपाट आज मेष लग्न में सुबह चार बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधिविधान के साथ आम दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर धाम में हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद थे। कपाट खुलते ही गढ़वाल स्काउट बैंड की धुन और भक्तों के जयकारों से धाम गूंजायमान हो गया।


 

Badrinath dham Door open for pilgrims exclusive photos
अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के वक्त उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 
Badrinath dham Door open for pilgrims exclusive photos
अमर उजाला

इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी रावल द्वारा भगवान से घृत कंबल हटाया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी की मूर्ति को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह से निकाल कर मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर में विराज मान किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में गढ़वाल स्काउट के जवानों ने गढ़वाली धुनों से वातावरण को भक्ति मय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath dham Door open for pilgrims exclusive photos
अमर उजाला

गुरुवार देर शाम तक तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के करीब छह सौ वाहन बदरीनाथ धाम पहुंच चुके थे। शुक्रवार तड़के धाम के कपाटोद्घाटन के मौके पर अखंड ज्योति के दर्शनों को हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों पहुंचे। बता दें कि इस बार बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा और रड़ांग बैंड में हिमखंड तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। देव दर्शनी के समीप अलकनंदा में बड़ा हिमखंड पसरा हुआ है। कंचन गंगा में हाईवे सुगम बना हुआ है। यहां अलकनंदा साइड बीआरओ द्वारा सुरक्षा दीवार बनाई गई है।

विज्ञापन
Badrinath dham Door open for pilgrims exclusive photos
अमर उजाला

वर्ष 2013 की आपदा में बह चुके लामबगड़ बाजार में भी अस्थायी रुप से ग्रामीणों द्वारा चाय और पेय पदार्थों की दुकानें खोली गई हैं। देश के अंतिम गांव माणा में देश की अंतिम चाय की दुकान भी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए खुल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed