फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक टीवी पत्रकार ने बाबा रामदेव से कह दी ऐसी बात कि उन्हें आ गया गुस्सा और फिर...

Wed, 31 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev got angry on news anchor
Baba Ramdev

एक टीवी शो के दौरान पत्रकार ने बाबा रामदेव से ऐसी बात कह डाली कि बाबा गुस्से में आ गए और दो टूक जवाब दे डाला।

baba ramdev got angry on news anchor
रामदेव - फोटो : getty
टीवी शो में पत्रकार पर रामदेव बाबा भड़क पड़े। उन्होंने कहा कि' मैं अय्याश बाबा नहीं, आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा। बाबा नहीं रुके, उन्होंने कहा, 'ये लाइव कार्यक्रम है, मैं टैक्स की चोरी करता हूं, इस तरह की बात आप बोलेंगे तो आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा, मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन आप इस तरह के झूठे आरोप नहीं लगा सकते हैं, मैं लंबी गाड़ियों में नहीं चलता हूं, चार्टर्ड प्लेन में नहीं घूमता हूं, मैं अय्याशी बाबा नहीं हूं।'
 
baba ramdev got angry on news anchor
बाबा रामदेव
आजतक के प्रोग्राम में ‘थर्ड डिग्री’ में पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने कुछ ऐसे सवाल पूछ डाले, जिन्हें सुनकर बाबा को गुस्सा आ गया। इस दौरान रिटेल सेक्टर में विदेशी पूंजी निवेश पर बात चल रही थी। कार्यक्रम में पत्रकार ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान की जरूरत क्या है, ऐसा बाबा जिसकी गाड़ी इतनी लंबी है, जो घूमता है  चार्टर्ड प्लेन में, जिसके तमाम एड्स चलते हैं, तमाम न्यूज चैनलों पर। जिसके पास इतना पैसा है कि उसने टैक्स छुपाने के लिए ट्रस्ट बना लिया है, चार्टर्ड अकांउटेंट से बात कीजिएगा, वो बताता है भविष्य में आपको टैक्स ना देना पड़े, इसलिए आपने ट्रस्ट बना लिया है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev got angry on news anchor
बाबा रामदेव - फोटो : getty
यह सुनकर बाबा रामदेव भड़क उठे और उन्होंने पत्रकार को दो टूक जवाब दे डाला। रामदेव बोले, ‘आप इतने गंभीर और झूठे आरोप आप नहीं लगा सकते।’ बाबा नहीं रुके, उन्होंने कहा, ‘ये लाइव कार्यक्रम है, मैं टैक्स की चोरी करता हूं, इस तरह की बात आप बोलेंगे, आपको बर्दाश्त नहीं करूंगा, मैं आपकी इज्जत करता हूं, लेकिन इस तरह के झूठे आरोप आप नहीं लगा सकते हैं, मैं लंबी गाड़ियों में नहीं चलता हूं, चार्टर्ड प्लेन में नहीं घूमता हूं, मैं अय्याशी बाबा नहीं हूं, गलत बात है।’

 
विज्ञापन
baba ramdev got angry on news anchor
रामदेव - फोटो : ANI
इस पर पत्रकार ने कहा कि इसमें अय्याश होने की बात नहीं है। तो बाबा रामदेव ने कहा, ‘आप एक पत्रकार होकर राजनेता की तरह मुझपर आरोप नहीं लगा सकते हैं, बाबा रामदेव ने कहा कि आपको क्या ईर्ष्या है, आप राजनेता की तरह आरोप लगा रहे हैं।’ बाबा रामदेव ने इसके बाद सफाई देते हुए कहा कि बाहर जाकर देख लीजिए इस वक्त वह स्कॉर्पियो से यहां आए हैं, उन्होंने कहा कि वह बोलेरो से चलते हैं। रामदेव ने बताया कि वह इंडिगों के प्लेन से चलते हैं और करोड़ों लोगों के बीच रहते हैं, जमीन पर सोते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed