प्रसिद्ध उद्योगपति गुप्ता बंधुओं में से एक अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी औली में शनिवार को आयोजित होगी। शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जालान की बेटी शिवांगी के साथ हो रही है। शुक्रवार को औली के दस नंबर टावर के ग्राउंड में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न दो बजे तक रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2 of 10
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थी। बुधवार को औली में गुप्ता बंधुओं के बड़े भाई अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी संपन्न हुई। जबकि 22 जून को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी भी उसी शादी मंडप में संपन्न होगी।
3 of 10
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को शाम छह बजे अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी में शामिल होने के लिए औली पहुंचे। बाबा रामदेव शाम चार बजे हेलीकॉप्टर से जोशीमठ के समीप रविग्राम में स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे कार से औली पहुंचे। औली में गुप्ता बंधुओं ने बाबा रामदेव का स्वागत किया। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सिंगर जावेद अली भी शादी में मौजूद रहेंगे। वहीं अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर के पहुंचने की भी सूचना है।
4 of 10
औली में शाही शादी के लिए सजा औली
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वैडिंग डेस्टिनेशन कंपनी ई फैक्टर के द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। औली में हो रही 200 करोड़ की लागत से शाही शादी को लेकर जहां स्थानीय लोगों में उत्साह है, वहीं शादी में पहुंचे गुप्ता बंधुओं के विदेशी मेहमानों को भी औली की वादियां खूब भा रही हैं।
5 of 10
औली में शाही शादी
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और बहू कृतिका ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि और पतंजलि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण व आचार्य रमेश भाई ओझा ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।