{"_id":"5d0bcb1c8ebc3e1dfb07bd0f","slug":"vhp-and-swami-swaroopanand-attack-each-other-for-ram-mandir-nirman-delay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर विहिप और स्वामी स्वरूपानंद में छिड़ा 'महासंग्राम', भरी सभा में एक-दूसरे पर किए तीखे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर विहिप और स्वामी स्वरूपानंद में छिड़ा 'महासंग्राम', भरी सभा में एक-दूसरे पर किए तीखे वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विहिप और संतों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े साधु संत और ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती आमने सामने आ डटे हैं। दोनों ने एक दूसरे पर राम मंदिर के निर्माण में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है।
2 of 6
विहिप और संतों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद की हरिद्वार में संपन्न हुई दो दिवसीय केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी निशाने पर रहे। मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी श्याम देवाचार्य ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती पर राम मंदिर के निर्माण में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। कहा कि जब आंदोलन प्रारंभ हुआ था, तब स्वामी स्वरूपानंद कहीं नहीं थे।
3 of 6
विहिप और संतों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उन पर इस आंदोलन के जनांदोलन बनने पर कांग्रेस के इशारे पर काम करने का आरोप जड़ा। वहीं, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस दोनों पर राम विरोधी होने का आरोप जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विहिप और संतों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि यह दोनों संगठन नहीं चाहते कि राम मंदिर बने। शंकराचार्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पहले यह स्पष्ट करे कि वह भगवान राम को मनुष्य मानती है या भगवान। इसके बाद ही वह राम मंदिर पर बात करें। अगर वह भगवान राम को मनुष्य मानती है तो उसे राम मंदिर के निर्माण के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है ।
विज्ञापन
5 of 6
विहिप और संतों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद का संचालन आरएसएस करती है। और आरएसएस भगवान राम को महापुरुष मानती है भगवान नहीं। उन्होंने संघ के प्रमुख रहे सदाशिव गोलवलकर की पुस्तक का हवाला दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।