पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी शुक्रवार को शोक की लहर रही। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा कई सामाजिक संगठनों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
2 of 11
tribute, atal bihari vajpayee
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक भजन-कीर्तन और गायत्री मंत्र का पाठ हुआ। इसके बाद शांति पाठ कर दो मिनट का मौन रखा गया।
3 of 11
tribute, atal bihari vajpayee
इस मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष हरीश डोरा और सीताराम भट्ट, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल जर्मनी से फोन के जरिये कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे। कालीदास रोड स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा मसूरी विधानसभा क्षेत्र की मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भूपेंद्र कठैत, विधानसभा क्षेत्र संयोजक निरंजन डोभाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
4 of 11
tribute, atal bihari vajpayee
गोपेश्वर में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक में सभी दुकाने बंद रखी गईं।
5 of 11
tribute, atal bihari vajpayee
हरिद्वार में भारती भवन स्थित हवेली में पुरोहितों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार टीवी में देखा।