फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स 2018: भारत को रजत पदक दिलाने वाला ये खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए रोज 12 किमी. चलता था पैदल

Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
मनीष त्रिपाठी, अमर उजाला, विकासनगर
मनीष त्रिपाठी, अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in shooting struggle
एशियाई खेल

18वें एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने वाले दीपक कुमार का द्रोणनगरी से बेहद खास रिश्ता है। या यूं कहें कि यहीं पर रहते हुए उन्होंने शूटिंग के गुर सीखे। दीपक कुमार वर्ष 2001 से 2007 तक पौंधा स्थित श्रीमद् दयानन्द आर्ष ज्योतिर्मठ गुरुकुल के छात्र रहे।

 

Asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in shooting struggle
deepak kumar

शास्त्रों, वेदों, पुराणों और उपनिषदों का ज्ञान रखने वाले दीपक धारा प्रवाह संस्कृत बोलते हैं। उन्होंने गुरुकुल में रहते हुए ही शूटिंग सीखना प्रारंभ किया। यहां बनी शूटिंग रेंज में वह घंटों निशाने की प्रेक्टिस किया करते थे। इसके बाद वर्ष 2004 में वह गुरुकुल टीम का हिस्सा बन गए। वर्ष 2007 में गुवाहाटी में संपन्न हुए 33वें नेशनल गेम्स में उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
 

Asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in shooting struggle
दीपक कुमार

2008 में उनका चयन एयर फोर्स शूटिंग टीम के लिए हुआ। वर्तमान में एयर फोर्स में रहते हुए वह भारतीय शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। दीपक राष्ट्रमंडल खेल में भी हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही विश्व शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर उन्होंने कई पदक हासिल किए हैं। 05 नवंबर 1987 को जन्में दीपक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता राजकुमार किसान हैं। जबकि, माता गृहणी हैं। दीपक अब भी गुरुकुल आकर एक-एक महीने तक योगाभ्यास करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in shooting struggle
दीपक कुमार

मालूम हो कि दीपक कुमार ने एशियन गेम्स 2018 मे भारत को तीसरा पदक दिलवाया है। सोमवार को जकार्ता में 30 वर्षीय निशानेबाज ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल जीता। दीपक 247.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि, चीन के होरन येंग ने एशियन गेम्स के रिकॉर्ड 249.1 के साथ गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में एक समय ऐसा भी आया जब दीपक बाहर होने की कगार पर थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर ताइवान के लु शाओचुआन को मात देते हुए रजत पर कब्जा जमाया।
 

विज्ञापन
Asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in shooting struggle
दीपक कुमार

गुरुकुल में शूटिंग का अभ्यास पूरा करने के बाद दीपक ने तैयारी जारी रखने के लिए जसपाल राणा शूटिंग रेंज में प्रवेश किया। लेकिन साधन नहीं होने के कारण उन्हें अभ्यास के लिए रेंज तक की 12 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। इस दौरान उनके एक हाथ में 15 किलो की एयर राइफल होती थी और पीठ पर 10 किलो की राइफल किट। रोजाना इसी तरह वह गुरुकुल से शूटिंग रेंज जाते थे। जीत हासिल करने के बाद दीपक कुमार ने कहा कि ‘हर कोई यह सोचता है कि उसे क्या मिलेगा। मैनें अपने गुरुकुल में सीखा है कि आपको आपका हिस्सा मिल ही जाएगा। दुखी होने की कोई जरूरत नहीं है। जिंदगी बहुत छोटी है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed