{"_id":"6ad53315ba6f6987310a97f6","slug":"pacs-employees-strike-called-off-after-18-days-dehradun-news-c-5-drn1043-1093229-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 18 दिन बाद पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 18 दिन बाद पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन
देहरादून। 18 दिनों से चल रही पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन की हड़ताल विभाग के लिखित आश्वासन के बाद 15 दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। मियांवाला स्थित रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय में धरने पर डटे कर्मचारियों के साथ विभाग की तीन दौर की मैराथन वार्ता के बाद छह प्रमुख मांगों पर सहमति बनी।
अपर निबंधक इरा उप्रेती समेत विभागीय अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्तर की मांगों पर तत्काल आदेश जारी करने और शासन स्तर के मामलों के प्रस्ताव 15 दिन में शासन को भेजने का लिखित आश्वासन दिया। संगठन ने स्पष्ट किया कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल फिर उसी स्वरूप में शुरू की जाएगी।
संगठन के मीडिया प्रभारी संदीप पैन्यूली के अनुसार सहमति में एम-पैक्स गठन की नीति, मिनी बैंक और ऋण सुरक्षा, पैक्स कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने, स्वास्थ्य योजना, गोल्डन कार्ड, कैडर फंड-ग्रेड वेतन व वेतन विसंगतियों एवं पदोन्नति और सेवा लाभ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। कैडर सचिवों की पदोन्नति वरिष्ठ शाखा प्रबंधक और सहायक विकास अधिकारी स्तर तक किए जाने की मांग पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बुधवार से बहाल होंगे काम
देहरादून। हड़ताल स्थगित होने के बाद प्रदेश की 670 सहकारी समितियां बुधवार से खुलेंगी। समितियों में किसानों के लिए ऋण और बैंकिंग सेवाओं के साथ खाद-बीज, जन औषधि केंद्र समेत अन्य कार्य दोबारा शुरू होंगे। इससे लंबे समय से प्रभावित किसानों और समिति सदस्यों को राहत मिलने की उम्मीद है।