फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social Welfare Department: Preparations underway to create the post of Deputy Director

समाज कल्याण विभाग : उपनिदेशक का पद सृजित करने की तैयारी

Mon, 19 Oct 2026 02:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department: Preparations underway to create the post of Deputy Director
देहरादून। समाज कल्याण विभाग में उपनिदेशक का पद सृजित करने की तैयारी है। विभागीय मंत्री खजानदास ने निदेशक समाज कल्याण को अपर निदेशक के दो में से एक पद को समाप्त करने एवं उपनिदेशक का पद सृजित करने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में उपनिदेशक के पदों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो जाएगी जबकि अपर निदेशक का विभाग में एक ही पद रह जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने उपनिदेशक का पद सृजित करने के लिए समाज कल्याण मंत्री को पत्र लिखा था। पत्र में आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने कहा, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं एससी, एसटी स्कूलों से संबंधित कार्य एवं अन्य योजनाओं के दायित्वों के निर्वहन के लिए विभाग में उपनिदेशक का एक अन्य पद सृजित किया जाए। जिस पर विभागीय मंत्री ने अपर निदेशक का एक पद समाप्त करने एवं उप निदेशक का पद सृजित करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि विभाग में संवर्ग से बाहर के एक अधिकारी को लाभ देने के उप निदेशक का पद सृजित कर इनके पदों की संख्या चार से बढ़ाकर पांच किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
विभाग में अपर निदेशक का पद समर्पित नहीं किया जाएगा, इस संबंध में मेरे जिस निर्देश की बात की जा रही है उसमें यह लिपिकीय त्रुटि है। जिसे संशोधित किया जाएगा। हालांकि उप निदेशक का एक पद सृजित किया जाएगा। -खजानदास, मंत्री समाज कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed