फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Pauri District Magistrate and ssp Remove from their post after ankita murder case

Uttarakhand: सरकार ने पौड़ी के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान हटाए, पढ़ें आखिर क्यों हिली दोनों अफसरों की कुर्सी?

Fri, 28 Oct 2022 09:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Oct 2022 09:14 PM IST
सार

इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। डीएम और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Pauri District Magistrate and ssp Remove from  their post after ankita murder case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह को हटा दिया है। दोनों अफसरों को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आशीष चौहान को नए डीएम और श्वेता चौबे को जिले की एसएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। डीएम और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं।
विज्ञापन


उत्तराखंड भाषा संस्थान: एक्ट में होगा बदलाव, हटेगा देहरादून का नाम, मुख्यालय गैरसैंण ले जाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी को भेजा गया है।

जोशी का प्रभार आईएएस अनुराधा पाल संभालेंगी। अनुराधा पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थीं। वहीं, चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे को पौड़ी गढ़वाल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस बाबत उप सचिव गृह विजय कुमार ने तबादला आदेश जारी किया है।

..तो इसलिए हिली कुर्सी

पौड़ी के जिलाधिकारी की कुर्सी हिलने के पीछे बरात बस हादसे में प्रशासनिक राहत में देरी को भी माना जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे में मृतकों के आश्रितों और घायलों को तत्काल सहायता राशि देने के आदेश दिए थे। लेकिन 21 दिन बाद उन्हें सहायता राशि बांटी गई।

सीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। दूसरी बड़ी वजह अंकिता भंडारी प्रकरण को माना जा रहा है। आरोपी के रिजोर्ट में बुल्डोजर चलाने को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया से सरकार को असहज होना पड़ा था। डीएम ने रिजोर्ट पर कार्रवाई को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया था। उनके बयान के आधार पर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed