{"_id":"6337e13e18489602696bfb7c","slug":"ankita-murder-case-accused-pulkit-arya-vanantra-resort-destroy-case-still-put-many-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: किसने तुड़वाया पुलकित का वनंत्रा रिजॉर्ट! फिर गरमाया मुद्दा, अब सामने आई ये नई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: किसने तुड़वाया पुलकित का वनंत्रा रिजॉर्ट! फिर गरमाया मुद्दा, अब सामने आई ये नई कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित आर्य का रिजॉर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के वनंत्रा रिजॉर्ट को तोड़ने का मामला फिर गरमा गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) ने दावा किया है कि जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड़ ने जेसीबी मंगवाई थी।
वहीं आरती गौड़ का कहना है सहायक अभियंता किसी के दबाव में आकर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता ने उनको बताया था कि एसडीएम और यमकेश्वर विधायक ने जेसीबी मंगवाई थी।
लोक निर्माण विभाग की दुगड्डा डिवीजन के सहायक अभियंता सत्यप्रकाश राठौर ने एक चैनल को बयान दिया था कि रिजॉर्ट को तोड़ने के लिए उमरोली की जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने जेसीबी मंगवाई थी। इस संबंध में मीडिया ने सवाल किया तो आरती गौड़ ने लाइव कार्यक्रम में ही सहायक अभियंता को फोन लाइन पर ले लिया। आरती गौड़ ने उनसे इस संबंध में जवाब मांगा तो उन्होंने दोबारा आरोप दोहरा दिया।
हालांकि, आरती ने बताया कि जब उनको सूचना मिली कि वनंत्रा रिजॉर्ट के बाहर जेसीबी पहुंची है तो उन्होंने सहायक अभियंता को फोन किया। उन्होंने पूछा कि जेसीबी किसके आदेश पर भेजी गई है। आरती गौड़ का दावा है कि सहायक अभियंता ने बताया कि एसडीएम प्रमोद कुमार और यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट ने जेसीबी मंगवाई थी।
2 of 5
पुलकित आर्य का रिजॉर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि विधायक ने दो-तीन बार जेसीबी भेजने के लिए फोन किया था। आरती ने कहा कि सहायक अभियंता ने माफी नहीं मांगी तो वह मानहानि का दावा करेंगी। आरती गौड़ ने सहायक अभियंता सत्यप्रकाश राठौर को निलंबित करने की मांग की है। वहीं, जब सहायक अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद था।
3 of 5
आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इससे पहले सामने आया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश जिला प्रशासन ने नहीं दिया था। इसके बावजूद रिजॉर्ट पर बुलडोजर किसने चलाया? इस बात का पता लगाने के लिए डीएम ने एसडीएम यमकेश्वर को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपी के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिला प्रशासन ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का कोई आदेश नहीं दिया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलते दिख रहा था। डीएम का कहना था कि एसडीएम से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलकित आर्य का रिजॉर्ट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसआईटी पहले ही रिजॉर्ट की तोड़फोड़ में साक्ष्य मिटाने के आरोपों को खारिज कर चुकी है। एसआईटी के सदस्य और एएसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने दावा किया कि पुलिस ने रिजॉर्ट और अंकिता के कमरे से मिले सभी साक्ष्यों को मुकदमा हस्तांतरित होने के अगले दिन ही जुटाकर सुरक्षित कर लिया था। उन्होंने बताया कि मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आने वाले तथ्यों को देखते हुए टीम दोबारा रिजॉर्ट में जांच के लिए पहुंची थी। कहा कि मामले से जुड़े सभी अहम साक्ष्य पुलिस के पास सुरक्षित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।