फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: क्या हुआ था वारदात की रात?, पुलिस उगलवाएगी सारे राज, रिक्रीएट होगा पूरा क्राइम सीन

Fri, 30 Sep 2022 11:45 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/ ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Sep 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT Will recreate crime scene for get More Proof from Accused
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता भंडारी के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। अंकिता हत्याकांड में एसआईटी पांच दिनों से जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।



अंकिता के दोस्त ने बताई पूरी 'कहानी': इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी, पुलकित ने रखी थी ये शर्त, फिर...

इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, पुष्प (फोन पर बातचीत) शामिल हैं। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, इसे समझने के लिए कई बार घटनास्थल का मुआयना भी किया। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। पूरा सीन दोहराया जाएगा, जिससे सारी बातें स्पष्ट हो सकें।  

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में स्पा सेंटर के नाम पर चलता था 'डर्टी गेम', पूल में नहाते हुए छलकते थे जाम और...

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी इस वक्त पौड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। तीनों को एसआईटी शुक्रवार को जेल से वापस ऋषिकेश ला सकती है। बताया जा रहा कि लोगों के गुस्से को देखते हुए पीसीआर होने वाली कार्रवाई को एसआईटी गोपनीय रखना चाहती है। इससे पहले भी आरोपियों के साथ लोग मारपीट कर चुके हैं।

Ankita Murder Case: पुलकित से यारी अंकित और सौरभ को पड़ी भारी, लग्जरी शौक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

वाहनों पर भी हमला किया गया था। ऐसे में यदि पीसीआर की कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी, तो कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल कब लेकर जाएगी और कहां पर पूछताछ होगी, इसके बारे में अधिकारी बयान नहीं दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि घटना की रात क्या हुआ था।

Ankita Murder Case: SIT Will recreate crime scene for get More Proof from Accused
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

- समय: रात 8.00 बजे
- पुलकित आर्य, अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर अंकिता भंडारी को घुमाने की बात कहते हुए वनंत्रा रिजार्ट से बाईक और स्कूटी पर निकले। अंकिता, पुलकित के साथ बाईक पर और अंकित गुप्ता के साथ सौरभ भास्कर स्कूटी पर बैठा था।

- समय रात 8.30 बजे
चारों बैराज पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचे, यहां जंगलात और पुलिस चेक पोस्ट से ऋषिकेश की ओर निकले। यहां सीसीटीवी कैमरों में चारों दिखे।

Ankita Murder Case: SIT Will recreate crime scene for get More Proof from Accused
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

- समय रात 9.00 बजे 
चारों लोग ऋषिकेश से लौटते समय बैराज स्थित जंगलात चेक पोस्ट और पुलिस चेक पोस्ट से होकर गए। यहां सीसीटीवी कैमरों में चारों नजर आए।

- समय रात 9:15 - 9:20 
चारों कुनाऊं पुलिया के पास रुक गए। यहां आरोपियों के मुताबिक उन्होंने शराब पी, इस बीच पुलकित और अंकिता के बीच बहस और हाथापाई हुई, पुलकित, अंकित और सौरभ भास्कर ने अंकिता को चीला शक्ति नहर में धक्का दे दिया। वह दो बार ऊपर आई, लेकिन उसको किसी ने नहीं बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT Will recreate crime scene for get More Proof from Accused
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

- समय रात 10.30 बजे 
पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर रिजॉर्ट पहुंचे। रास्त में पहले ही फोन कर शेफ मनवीर चौहान को चार लोगों के लिए खाना तैयार करने के लिए कह दिया था।

- समय रात 10.45 
शेफ मनवीर चौहान ने कहा खाना लग गया, अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता ने कहा अंकिता की तबीयत ठीक नहीं है, वह अपने कमरे में चली गई है। वह खुद ही अंकिता का खाना लेकर अंकिता के कमरे में गया।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT Will recreate crime scene for get More Proof from Accused
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

19 सितंबर 
- सुबह पुलकित आर्य बाहर चला गया, उसने 8.30 बजे कर्मचारी को अंकिता के कमरे में रखे अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने के लिए कहा। कर्मचारी ने बताया कि मोबाइल और अंकिता दोनों ही कमरे में नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed