फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: 40 हजार फोन नंबर और 800 CCTV की हुई जांच, 'एक्ट्रा सर्विस' का दबाव...VIP कौन? आज भी राज

Sat, 31 May 2025 11:04 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 May 2025 11:04 AM IST
सार

Ankita bhandari Murder Case: अंकिता हत्याकांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के जहन में है कि इतनी जांच के बाद भी वीआईपी कौन था, उसका नाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case 40 thousand phone numbers and 800 CCTVs investigated VIP secret Still mark
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन की लोकेशन और 800 सीसी टीवी कैमरा की जांच के बाद भी वीआईपी का राज नहीं खुल पाया। घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी दी थी। उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव डाल रहा है।



23 सितंबर को अंकिता हत्याकांड के खुलासे के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। डीआईजी पी रेणुका एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रही थी। अंकिता भंडारी ने अपने जम्मू निवासी मित्र पुष्पदीप के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट में होने वाले अनैतिक कार्यों की बात साझा की थी। उसने बताया था कि रिजॉर्ट में एक बड़ा वीआईपी आने वाला है। यह भी बताया था कि पुलकित आर्य उसपर वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है।

वीआईपी के एंगल पर एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन नंबर की लोकेशन की जांच की थी। वहीं, ऋषिकेश से हरिद्वार तक 800 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली गई थी।

Ankita Murder Case: उम्रकैद की सजा मिलने के बाद हंसते हुए कोर्ट से निकला सौरभ, हाथ उठाकर लोगों को देखा, वीडियो

Ankita bhandari Murder Case 40 thousand phone numbers and 800 CCTVs investigated VIP secret Still mark
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के पास मिली फोन नंबर की लोकेशन को ट्रेस कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वनंत्रा में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया।

Ankita bhandari Murder Case 40 thousand phone numbers and 800 CCTVs investigated VIP secret Still mark
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जांच पूरी होने के बाद डीआईजी पी रेणुका ने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में वीआईपी सूट था। यहां रुकने वाले प्रत्येक मेहमान को वीआईपी कहा जाता था। हालांकि, यह भी खुलासा नहीं हुआ कि अंकिता भंडारी को किस वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए कहा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case 40 thousand phone numbers and 800 CCTVs investigated VIP secret Still mark
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मृतका अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप ने ऑनलाइन सर्चिंग के माध्यम से उसके लिए वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी ढूंढी थी। अंकिता से संपर्क न होने पर वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गया था। पुष्पदीप ने वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाने की बात पुलिस को बताई थी। वह पुष्पदीप ही था जिससे, 18 सितंबर 2022 को घटना के दिन अंकिता भंडारी की आखिरी बार बात हुई थी।

विज्ञापन
Ankita bhandari Murder Case 40 thousand phone numbers and 800 CCTVs investigated VIP secret Still mark
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया था कि वह बहुत परेशान थी। उसने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते हैं। पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित उन पर रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है। पुष्पदीप अंकिता से लगातार बात कर रहा था। लेकिन, रात साढ़े आठ बजे उसका फोन बंद हो गया। पुष्पदीप ने पुलकित आर्य को फोन किया तो उसने गुमराह करते हुए बताया कि अंकिता सो गई है। अगले दिन पुलकित आर्य का फोन भी बंद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed