फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: फैसले के दौरान दिखा लोगों का आक्रोश, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने पानी की बौछार कर खदेड़ा

Sat, 31 May 2025 10:03 AM IST
शाहरुख खान चंद्रमोहन शुक्ला, अमर उजाला, कोटद्वार
चंद्रमोहन शुक्ला, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 May 2025 10:03 AM IST
सार

अंकिता हत्याकांड में फैसले के दौरान लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। गुस्साए लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की चलती रही। पुलिस ने पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Ankita Murder Case People anger was visible during verdict barricades were broken see photos
ankita bhandari murder case - फोटो : संवाद
उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के फैसले को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से कोर्ट के चारों ओर हर सड़क पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विभिन्न संगठनों के लोग बैरिकेडिंग के समक्ष हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे। 


कई बार प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। सिमलचौड़ में सुखरो पुल की ओर आरटीओ चौराहे के समीप प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग का एक हिस्सा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने दो बार पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर किया। 
Ankita Murder Case People anger was visible during verdict barricades were broken see photos
एआरटीओ चौराहा में बैरिकेडिंग के भीतर घुसने का प्रयास करते प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
पुलिस ने बैरिकेडिंग पार कर कोर्ट परिसर की ओर जा रही यूकेडी नेता उर्मिला रावत समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर वैन में बंद कर दिया। वहीं, देवीरोड की ओर कोर्ट के समीप ही की गई बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष घायल हो गए। जबकि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़कर अंदर पहुंच गई। कोर्ट का फैसला आने तक महिला पुलिस कर्मी लगातार उन पर नजर बनाए रहे। 
Ankita Murder Case People anger was visible during verdict barricades were broken see photos
एआरटीओ चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग के भीतर घुसी प्रदर्शनकारी उर्मिला रावत को दबोचते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
पुलिस ने लगाई हर मार्ग पर बैरिकेडिंग
शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड के फैसले को लेकर जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी, महिला पतंजलि योग समिति, कांग्रेस, यूकेडी, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन, उत्तराखंड महिला मंच समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही श्रीनगर, पौड़ी, देहरादून, रामनगर, ऋषिकेश, हल्द्वानी समेत अन्य कई जगहों से बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार पहुंचे। लेकिन पुलिस ने कोर्ट परिसर के चारों ओर के हर मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case People anger was visible during verdict barricades were broken see photos
एआरटीओ चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग का एक हिस्सा उखाड़कर ले जाते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद
जिस पर अदालत के पूर्वी छोर तड़ियाल चौक वाली दिशा और एआरटीओ चौराहे वाले बैरिकेडिंग के सामने दिनभर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग करते रहे। 
विज्ञापन
Ankita Murder Case People anger was visible during verdict barricades were broken see photos
आरटीओ चौराहे के समीप बैरिकेडिंग में चढ़ती महिला प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद
बैरिकेडिंग पर लगे तार से पूर्व जिलाध्यक्ष जख्मी
सुबह करीब 11:30 बजे अचानक ही पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। जिसके बाद यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमितराज और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष अमितराज को बैरिकेडिंग से नीचे खींच लिया, जिससे बैरिकेडिंग पर लगे तार से उनका हाथ जख्मी हो गया। वहीं ज्योति रौतेला बैरिकेडिंग पर चढ़कर भीतर आ गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर नारेबाजी करते लगे और भीतर घुसने का प्रयास करने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed