फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर के पास खुदाई में निकल आई ऐसी चीज, देखकर उड़ गए सबके होश

Tue, 30 Jan 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुप्तकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गुप्तकाशी Updated Tue, 30 Jan 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
ancient kund found in excavation near temple
kund

यहां मंदिर के पास खुदाई चल रही थी। लेकिन एक ऐसी चीज निकल आई जिसे देखकर सबके होश उड़ गए।

ancient kund found in excavation near temple
kund

विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर खुदाई के दौरान प्राचीन कुंड मिला है, जिसमें काफी मात्रा में पानी का स्राव हो रहा है। कुंड के भीतर और बाहर लगे पत्थरों की बनावट व खंभे भी दशकों पुराने हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि कुंड का निरीक्षण कर पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया जाएगा। कुंड की सुरक्षा व संरक्षण के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

ancient kund found in excavation near temple
kund

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा दो दिन पूर्व मंदिर के पीछे की तरफ उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब 50 मीटर दूरी पर पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए खुदाई की जा रही थी। करीब दो फीट खुदाई के दौरान मजदूरों को जमीन से काफी मात्रा में पानी निकलता दिखा, जिस पर उन्होंने पुन: खुदाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ancient kund found in excavation near temple
kund

पांच फीट खुदाई के बाद पाया कि वहां करीब तीन फीट चौड़ा व इतनी ही लंबाई का एक प्राचीन कुंड मौजूद है। कुंड के चारों तरफ कटवा पत्थर बिछे हुए हैं और प्रवेश द्वार भी पत्थर का बना हुआ मिला। कुंड के तल से करीब दो इंच पानी का नियमित स्राव हो रहा है। सूचना पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने कुंड व चारों तरफ लगे पत्थरों की साफ-सफाई की।

विज्ञापन
ancient kund found in excavation near temple
अवैध खुदाई से दहशत - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि के कर्मचारी बीरेंद्र तिवारी ने बताया कि जमीन से पांच फीट नीचे यह कुंड मिला है। इस स्थान पर पहले से ही बारहों महीने काफी नमी रहती थी, लेकिन किसी के भी मन में यहां पर पानी का स्रोत या कुंड को लेकर कोई विचार कभी नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed