भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बलबीर रोड स्थित नई बस्ती में रहने वाले मुन्ने सिंह के घर खाना खाया। मुन्ने सिंह कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करते हैं। मुन्ने सिंह के घर अमित शाह ने दाल-रोटी खाई। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि पूरा पररिवार खुशी से झूम उठा।
दलित के घर दाल-रोटी खाने के बाद अमित शाह बोल गए ऐसे बोल कि खुशी से झूम उठा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाने के बाद उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया। अमित शाह ने मुन्ने सिंह की पत्नी सरोज, बेटी शीतल और पूनम से कहा कि खाना बहुत अच्छा बनाया था। अमित शाह के जाने के बाद मुन्ने शाह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है। मैं कपड़े धोकर, प्रेस करके अपने परिवार का गुजारा करता हूं। भाजपा के साथ मैं पिछले 12 सालों से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि अमित शाह मेरे यहां खाना खाने आएंगे। बुधवार की सुबह ही विधायक खजान दास ने इस बारे में जानकारी दी।
दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आए अमित शाह का कार्यक्रम किसी अंत्योदय परिवार के घर खाना खाने का था। पार्टी के पदाधिकारी कई दिनों से अंत्योदय परिवार की तलाश कर रहे थे। कई परिवारों के नाम पर विचार करने के बाद पार्टी ने बुधवार की सुबह मुन्ने सिंह का नाम फाइनल कर दिया।
इसकी सूचना उनको दे दी गई कि अमित शाह उनके घर खाना खाने आ रहे हैं। अमित शाह के खाना खाने आने की जानकारी मिलते ही परिवार को मनचाही मुराद मिल गई। मुन्ने सिंह की पत्नी और बेटियों ने अमित शाह के लिए खाना बनाना शुरू कर दिया। अमित शाह के लिए रोटी, दाल, चावल, पुड़ी, मिक्स सब्जी, पुदीने की चटनी और खीर तैयार की गई। दोपहर लगभग 1.45 बजे अमित शाह भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास में ही स्थित मुन्ने सिंह के घर पहुंचे।
उनके पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों फूल बरसा कर उनका स्वागत किया और ‘स्वागत है स्वागत है, अमित शाह जी स्वागत’ के नारे लगाए। अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने खाना खाया। अमित शाह के जाने के बाद भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) संजय कुमार, प्रदेश महासचिव नरेश बंसल और विधायक खजान दास सहित पदाधिकारियों ने भी खाना खाया।