Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी करने सात समंदर पार पहुंची विदेशी दुल्हनिया, पहाड़ी परंपराओं संग लिए सात फेरे, तस्वीरें...

Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
नैनीताल/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
नैनीताल/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
American Love Couple marrying with uttarakhand culture in nainital
शादी के दौरान विदेशी जोड़ा

विदेशी दुल्हनिया जब अपने प्रेमी संग सात फेरे लेने सात समंदर पार अपने परिवार संग पहुंची तो सब देखते रह गए। प्रेमी जोड़े ने दुनिया की चकाचौंध को छोड़ पहाड़ी परंपराओं संग जीवनभर का बंधन बांधा। हल्दी से लेकर शादी तक की तस्वीरें देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।  

Trending Videos
American Love Couple marrying with uttarakhand culture in nainital
शादी के दौरान विदेशी जोड़ा

नैनीताल के रामनगर के एक रिजॉर्ट में मंगलवार को अमेरिकी युवती के साथ हल्द्वानी के युवक ने सात फेरे लिए। युवती के परिजन कुमाऊंनी रीति-रिवाज से इस कदर प्रभावित हुए कि दुल्हन के साथ उसकी मां तक ने यहां के पारंपरिक परिधान धारण किए।

American Love Couple marrying with uttarakhand culture in nainital
शादी के दौरान विदेशी जोड़ा

हल्द्वानी निवासी उमेश चंद्र लोहनी का बेटा रचित लोहनी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अमेरिका में रचित की मुलाकात थॉमस इनग्रम हैमिलटन की बेटी जैनी हैमिलटन से हुई और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American Love Couple marrying with uttarakhand culture in nainital
शादी के दौरान विदेशी जोड़ा

दोनों ने पहले अमेरिका में शादी की। इसके बाद युवती अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ यहां पहुंची। यहां कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ दोनों ने रामनगर छोई स्थित कॉर्बेट द ग्रेट रिजॉर्ट में फिर शादी की।  रिजॉर्ट के जीएम नवीन चौधरी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार कुमाऊंनी रीति रिवाजों से बेहद प्रभावित हुए। बुधवार को हल्द्वानी में रिसेप्शन का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
American Love Couple marrying with uttarakhand culture in nainital
शादी के दौरान दुल्हन की मां
बता दें कि हाल ही में इटली के एक युवा जोड़े ने भी उत्तरकाशी में आधुनिक चकाचौंध को छोड़कर यहां वैदिक परंपराओं से विवाह किया। भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर स्थित आश्रम में हुए इस शादी समारोह में दक्षिण भारत और गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  मां गंगा, योग, आध्यात्म व साहसिक पर्यटन के लिए मशहूर उत्तरकाशी की देव भूमि विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed