अमर उजाला फाउंडेशन और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से सुद्धोवाला स्थित जिला कारागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला कारागार के 80 बंदियों, कैदियों के साथ ही स्टाफ की भी स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श देने के बाद निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
गुरुवार सुबह दून मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की टीम दवाओं के साथ जिला कारागार पहुंची। यहां प्रदेश के कारागार उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दधिराम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का स्वागत किया। जिला कारागार के सभागार में डीआईजी कारागार ने स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद डॉक्टरों ने कैदियों और बंदियों के स्वास्थ्य जांच शुरू की। डॉक्टरों की टीम में फिजीशियन, मानसिक रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ शामिल थे।
ज्यादातर कैदियों-बंदियों में दांत, नाक-कान-गला और आंखों संबंधी समस्या थी। डॉक्टरों ने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने उन्हें नियमित रूप से योग, कसरत, ध्यान आदि करने की भी सलाह दी। बदलते मौसम में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरों से बचने, खूब साफ पानी पीने, जरूरत पड़ने पर गर्म पानी पीने, सुपाच्य भोजन करने और दांतों को हमेशा अच्छी तरह साफ रखने जैसी स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।
2 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
- फोटो : अमर उजाला
शिविर के संचालन में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुुतोष सयाना, जिला कारागार के जेलर पवन कोठारी और दून अस्पताल के फार्मासिस्ट जीएस थलवाल का भी सहयोग रहा।
3 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विजय भंडारी, वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस बिष्ट, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्यक्ष पंवार, मेडिसिन विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉ. प्रणव व डॉ. हरविंदर, फार्मासिस्ट कुसुम रावत व सूरज, जिला कारागार के चिकित्सक डॉ. शाह मोहम्मद हसन, डॉ. अंकित गुसाईं, फार्मासिस्ट मिनी चौहान, संदीप और सीनियर असिस्टेंट गंभीर सिंह खरोला आदि मौजूद रहे।
4 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी कारागार दधिराम और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने जिला कारागार में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह अच्छी पहल की गई है।
ये भी पढ़ें...Drug Trafficking: दूसरों को फंसाने के चक्कर में खुल गई पोलपट्टी, शातिर के बुने जाल ने एनसीबी को भी चौंकाया
5 of 5
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला कारागार में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कारागार में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेेंगे। इसका कैदियों, बंदियों और स्टाफ को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।