हरिद्वार में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम का आयोजन 12 जुलाई को जुर्स कंट्री ज्वालापुर स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल के ऑडोटोरियम में हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों में खुद पर भरोसा और दृढ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। विषय और स्कूल कोई भी चुनें, यह मान लेना चाहिए कि यही सबसे अच्छा विषय है और यही सबसे अच्छा स्कूल है। उन्होंने कहा कि वे सफलता पाने के लिए अपने पंख खोल दें, सफलता पाने के लिए खुला आसमान उनके सामने है। अपने मन में संकल्प तय करें और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: कड़ी मेहनत के आगे सफलता ने चूमे कदम, तस्वीरों में गौरव के पल...
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर अपनी इच्छा नहीं थोपने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक उनके सहयोगी बने, अपनी बातें न थोपें। मेधावियों को सम्मानित करने के अमर उजाला के प्रयासों को सराहते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि खबरों के प्रति सजगता के साथ ही सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाना अमर उजाला की सराहनीय पहल है। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के विकास के लिए बेहद जरूरी है। हर बच्चे में अपार क्षमता होती है। भाजपा विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रतिभा क्षेत्र विशेष और सुख सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। हर रोज सामने आने वाले परिणामों ने यह साबित किया कि है कि संसाधन विहीन क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं ने अपने आप को साबित किया है।
इन स्कूलों के ये मेधावी किए सम्मानित
डीपीएस रानीपुर से पलक बत्रा, आर्याही, सार्थक वर्मा, अनन्या थपलियाल, जीया, शिवांग सिंह , विजडम ग्लोबल पब्लिक स्कूल से अक्षत जैन, रिद्धिमा सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर से तनुज पांडेय, अंकित रावत, मनीष जोशी, हर्ष धीमान, राधा बल्लभ अग्रवाल, हर्ष मित्तल, वैष्णवी, मानवी सागर, मनिषी, याज्ञ्या, भावना, भूमिका, राजवंश शर्मा, सुकृति आर्य, वंदना शर्मा, शानू कश्यप, रेखा, रिशू शर्मा, ईशा को सम्मानित किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर से अभिषेक कटारिया, कृष्णा कंडेल, विनित सैनी, रोहित थपलियाल, दीपक कुमार, सिमरन, सलोनी रावत, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद से रीमा, पूनम, अभिषेक उनियाल, हर्ष कुमार, मोहित भट्ट, नीरज भट्ट, मानव मौर्य, प्रियंका, एंजिल्स एकेडमी बहादराबाद से गौरव, तुषार चौहान, निधि मौर्य, दिशिका, दिव्यांशी गुप्ता, शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर से मानसी सहगल, मिलन सिंह, अनुज सक्सेना, हर्षित मेहता, सान्या, खुशी वर्मा, रिया पंत, आदित्य भारद्वाज, दून स्टार पब्लिक स्कूल सजनपुर पीली से आयुष चौहान, वंशिका राणा, यशिका राठी, सिमरन, शिखा रावत, इंटर कॉलेज गुरुकुल कांगड़ी से सुधांशु धीमान, बाल सदन बहादराबाद अजीत कुमार गोस्वामी, अक्षय सैनी, आयुषी सैनी, हाफिजा, आयुषी, आकाश पाल, मोहनीस, आयुष्मान चौहान, अक्षय चौहान को, गुरुनानक आदर्श इंटर कॉलेज डालूवाला से हरदीप कौर, जसप्रीत कौर, किरनदीप कौर और लाला ओमप्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर कॉलेज लालढांग से शिवानी नेगी, शिखा रावत, सिमरन, मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहादराबाद से सुनिधि, प्रिया, प्रफुल्ल, राजा, बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज से रितिका चौहान, आदर्श बाल सदन इंटरमीडिएट बहादरपुर जट्ट से रिचा यादव, अभिषेक, शालिनी, दीपक, अभिषेक द्वितीय, नेहरू इंटर कॉलेज अकांशा धीमान को, हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज रितू, अंशिका को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
डीपीएस रानीपुर की इंटरमीडिएट में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा पलक बत्रा को अमर उजाला की ओर से मेडल और प्रशस्ति प्रमाणपत्र दिया गया तो वह बेहद खुश नजर आई। सम्मानित करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ अन्य अतिथियों ने पलक बत्रा से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के पीछे सफलता के बारे में पूछा। पलक ने बताया कि जो भी पढ़ा जाए उसे मन लगाकर पढ़ा जाए और पढ़ाई में समय में अतिरिक्त कार्यों पर समय ने दें। विजडम ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अक्षत जैन सम्मान पाकर उत्साहित नजर आए। अक्षत जैन ने कहा कि सम्मानित करने से छात्रों का उत्साह वर्धन होता और भविष्य में आगे बढ़ने को साहस मिलता है।