फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: आंधी-बारिश का कहर, घंटों बंद रहे हाईवे, दो की मौत, कई जगह सड़कें बंद, तस्वीरें...

Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall news: Many Road closed due to debris and Landslide Tree falls
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश और आंधी ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई घंटों तक बंद रहे। वहीं बोल्डर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।  बारिश के दौरान जसपुर के ग्राम रामनगर वन में कच्चे मकान की दीवार गिरने से  कैलाशो देवी (65) की मौत हो गई। आंधी से पेड़ गिरने से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। नैनीताल में भी एक पांच मंजिला मकान ढह गया। तस्वीरों में देखिए हाल... 

Uttarakhand Rainfall news: Many Road closed due to debris and Landslide Tree falls
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर तहस-नहस हो गया है। मूसलाधार बारिश से अगथला गदेरे में मलबा आने से जोशीमठ से रामनगर जा रही एक बस यहां फंस गई, जिससे करीब चार घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही ठप रही। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद बस को सुरक्षित निकाला गया। वहीं बदरीनाथ हाईवे बिरही में करीब दस मीटर तक बह गया है। क्षेत्रपाल और बाजपुर में भी हाईवे पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आया। बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार को सुबह आठ बजे से हाईवे खुलने के बाद बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोके गए करीब 600 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया गया। 

Uttarakhand Rainfall news: Many Road closed due to debris and Landslide Tree falls
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ मलारी हाईवे पर जुम्मा के समीप कार्य करने के दौरान शनिवार को 12 बजे पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ मजदूर घायल हो गया। मजदूर को सेना के हॉस्पिटल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि महेश भट्ट पुत्र राम सिंह भट्ट उम्र 26 निवासी भल्लागांव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall news: Many Road closed due to debris and Landslide Tree falls
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से चमोली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली आठ सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। गोपेश्वर-पोखरी मार्ग हापला घाटी में जगह-जगह अवरुद्ध हो गया है, जिससे घाटी में वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। लोनिवि की ओर से निर्माणाधीन गुड़म-नैल मोटर मार्ग पर भूस्खलन से सिदेली गांव के ग्रामीणों की गोशालाएं और मकान खतरे की जद में आ गए हैं। नंदप्रयाग-सैकोट मोटर मार्ग, पोखरी-गोपेश्वर, पोखरी-विशालखाल-आली, कोठियालसैंण-सावरीसैंण, सेमी-मासौं-उत्तरों, सेमी-पनाई-उत्तरों, अपर चमोली-खैनुरी, खड़वाला-पर्थाकुनी मोटर मार्ग।

विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall news: Many Road closed due to debris and Landslide Tree falls
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात को ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे करीब आठ घंटे अवरुद्ध रहा। एनएच के कर्मचारियों ने शनिवार सुबह मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। शनिवार को हाईवे बाधित होने व पहाड़ी से पत्थर गिरने के डर को देखते हुए प्रशासन ने जानकीचट्टी व बड़कोट से आनेजाने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया, जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम साफ होते ही मौके पर मौजूद एनएच कर्मचारियों ने सुबह करीब आठ बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed