{"_id":"5f25551b8ebc3e63ad47e752","slug":"amar-singh-passes-away-amar-singh-told-about-mulayam-singh-yadav-daughter-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पक्षकार थे अमर सिंह, मुलायम सिंह पर उनकी बहुओं का उदाहरण देकर साधा था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पक्षकार थे अमर सिंह, मुलायम सिंह पर उनकी बहुओं का उदाहरण देकर साधा था निशाना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल हरिद्वार पहुंचे अमर सिंह ने मोदी सरकार की ओर से सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के मामले में उठ रहे सवालों को लेकर बड़ी बात कही थी। संसद में सपा सांसद रामगोपाल यादव की टिप्पणी पर अमर सिंह ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में तीन बहू सवर्ण परिवारों की हैं। जब उन्हें सवर्णों की बेटियों को अपनी बहू बनाने में परेशानी नहीं है तो फिर सवर्णों को आरक्षण देने पर इतनी नफरत क्यो हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
उन्होंने कहा था कि सपा बसपा का गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का बड़ा उदाहरण है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता की कुर्बानियों और संघर्ष को तिलांजलि देकर गठबंधन किया है। वह पिछले साल मकर संक्रांति पर गंगा स्थान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से कई मुद्दों पर बात की थी।
3 of 5
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : Facebook
उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने जनता के प्रति पूरी जवाबदेही दिखाते हुए काम किया है। यूपी में बसपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन दोनों दलों के लिए मजबूरी में लिया गया निर्णय है। उन्होंने अखिलेश यादव को मायावती का नया प्रवक्ता बताते हुए चुटकी ली थी कि इस गठबंधन के बाद क्या बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
या फिर अखिलेश यादव यह स्वीकार करेंगे कि बसपा की ओर से उनके पिता के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया गया था वह सही था और उन्हें उस मुकदमे में सजा मिलनी चाहिए। अमर सिंह ने कहा था कि अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान ही अपने पिता के खिलाफ चले आ रहे इस मुकदमे का निस्तारण करा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे साफ लगता है कि अखिलेश और माया के बीच सत्ता के लिए यह खिचड़ी काफी समय से पक रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन सबको पता है कि जीएसटी भाजपा की नहीं कांग्रेस की देन है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनावों में मोदी की जीत की कामना के लिए वे हरिद्वार गंगा स्नान और पूजन करने आए हैं। चुनावों के दौरान अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा था कि मेरी प्रतिबद्धता मोदी के साथ है। राजनीति बहुत कर ली अब राष्ट्रनीति करूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।