फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fluctuations in the weather are affecting health.

Almora News: मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से सेहत पर पड़ रहा है असर

Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the weather are affecting health.
अल्मोड़ा। बदलते मौसम के मिजाज और रविवार की छुट्टी के कारण नगर के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी बंद रहने से इमरजेंसी वार्डों में मरीजों का भारी दबाव देखा गया। सुबह और शाम को पड़ रही तेज ठंड तथा दिन में चटक धूप के कारण हो रहे मौसमी उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में 300 से अधिक मरीज उपचार को पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की इमरजेंसी में 150 से अधिक और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 160 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इन दिनों इमरजेंसी में सबसे ज्यादा मामले तेज बुखार, कमर दर्द, गले में खराश व संक्रमण तथा सांस फूलने की दिक्कतों से जुड़े आ रहे हैं।
विज्ञापन

इधर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन और सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतें, सुबह-शाम के समय गर्म कपड़ों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर उचित उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed