फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahoi Ashtami 2020: आज माताओं को पूजा के लिए मिलेगा 1 घंटा 20 मिनट, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त...

Sun, 08 Nov 2020 01:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Nov 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2020 Timing: Ashtami Puja Shubh Muhurat timing
अहोई अष्टमी 2020 - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

आज अहोई अष्टमी है। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए व्रत रखेंगी। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, महिलाओं के लिए अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ की तरह ही महत्व रखता है। करवा चौथ में महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अहोई अष्टमी में संतान की कुशलता के लिए प्रार्थना की जाती है। 

Ahoi Ashtami 2020 Timing: Ashtami Puja Shubh Muhurat timing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यह भी कठोर उपवास होता है, जिसमें कई महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करतीं। यह व्रत तारों या चंद्रमा के दर्शन के बाद संपन्न किया जाता है। अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करने से संतान का जीवन खुशियों से भर जाता है। 

Ahoi Ashtami 2020 Timing: Ashtami Puja Shubh Muhurat timing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

यह है मुहूर्त
अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त : शाम 5:30 से 6.50 तक
अष्टमी तिथि प्रारंभ : रविवार सुबह 7.29 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त : सोमवार सुबह 6.50 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2020 Timing: Ashtami Puja Shubh Muhurat timing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इस दिन माताएं स्वच्छ वस्त्र धारण कर मिट्टी के मटके में पानी भरें। पूरे दिन निर्जल रहकर अहोई माता का ध्यान करें। बालक की उम्र के अनुसार उतने ही चांदी के मोती धागे में डालें और पूजा में रखें।  

विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2020 Timing: Ashtami Puja Shubh Muhurat timing
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शाम को अहोई माता की पूजा करें और उन्हें पूरी, हलवा, चना आदि का भोग लगाएं। शाम को तारे देखने के बाद प्रसाद खाकर व्रत खोलें। बायना निकालकर सास, ननद या जेठानी को दें। अहोई माता की माला को दीवाली तक बच्चे के गले में डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed