{"_id":"6acfe11ec1dc1efb58036d61","slug":"youth-attacked-near-itbp-gate-fir-registered-against-three-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1090719-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईटीबीपी गेट के पास युवक पर हमला, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईटीबीपी गेट के पास युवक पर हमला, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बसंत विहार क्षेत्र में आईटीबीपी सीमाद्वार के पास एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने युवक पर हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदिरानगर की जनता कॉलोनी निवासी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उनका रजत कुमार के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान पिंटू कुमार ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया था। आरोप है कि इसी घटना के बाद रजत ने पिंटू से रंजिश रखनी शुरू कर दी और उसे फोन कर धमकियां देने लगा। शिकायत के अनुसार, 30 सितंबर को पिंटू कुमार आईटीबीपी सीमाद्वार के गेट नंबर-एक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान रजत कुमार ने अपने जीजा नमन राठी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। मारपीट में पिंटू को गंभीर चोटें आईं। काजल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपी उन्हें और उनके पति विजय मलिक को भी फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इससे परिवार को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। एसओ अमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रजत कुमार, नमन राठी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।