फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Top News: Commotion in Roorkee, crackdown on adulterators, and BJP state assembly Vistarak program

UK Top News: रुड़की में बवाल, मिलावटखोरों पर शिकंजा, अनुराग डोभाल पर केस, जुटे भाजपा के दिग्गज

Wed, 14 Oct 2026 05:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 14 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज हल्द्वानी में दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज जुटे। उधर, यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। वहीं, रुड़की के नगला गांव में बवाल हो गया। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
UK Top News: Commotion in Roorkee, crackdown on adulterators, and BJP state assembly Vistarak program
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रुड़की: नगला गांव में बवाल, विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने संभाला मोर्चा, लोगों को किया तितर-बितर

विज्ञापन

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नगला सालारू गांव में विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों के बीच 40 राउंड से अधिक गोलियां चलने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: बीजेपी के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, कई दिग्गज नेता शामिल

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय नेता अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार और प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की: त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील, 10 कुंतल सामग्री नष्ट
नवरात्र और दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की है। लक्सर क्षेत्र के सधीपुर गढ़ी में विभाग की टीम ने एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 10 कुंतल मिलावटी सामग्री नष्ट कराई। फैक्टरी को सील करने के साथ उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

Trending Videos

उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर और उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ रायपुर थाने में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, निजी डिजिटल डेटा चोरी करने और सामान ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और दबाव बनाकर मोबाइल से निजी जानकारी हासिल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए मजबूर किया। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता
उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी: रील बनाने पर भाई ने टोका...तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच ऐसा हाल, लिंचोली में राह मुश्किल, जगह-जगह फिसलन, संभलकर चलें यात्री

गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किलोमीटर का पैदल मार्ग बरसात के बाद घोड़े खच्चरों, पैदल यात्रियों के दुखदायी बना हुआ है। यहां छोटी लिंचोली से बड़ी लिंचोली तक पैदल मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग फिसलन व चोटिल करने वाला बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed