{"_id":"6acfe15ee812b888ef08cadd","slug":"two-groups-clash-at-guchhupani-chowk-several-injured-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1090720-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुच्चुपानी चौक पर भिड़े दो पक्ष, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुच्चुपानी चौक पर भिड़े दो पक्ष, कई घायल
विज्ञापन
गुच्चुपानी चौक पर वाहन हटाकर रास्ता मांगा तो दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसएचओ कैंट संतोष कुंवर ने बताया कि विजयपुर, अनारवाला निवासी सुमीत सैन ने शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वह गुच्चुपानी से अपने घर लौट रहे थे। चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे। आरोप है कि रास्ता देने के लिए वाहन हटाने को कहने पर वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर मारपीट की। सुमीत सैन ने राजीव गुरुंग, आनंद गुरुंग, शिवा, सत्यम, मोहित शर्मा, मोहन और आकाश समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, मारपीट के दौरान ललित के सिर में चोट आई।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सत्यम गुरुंग ने भी पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना है कि वाहन हटाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। वह मामला शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुमीत सैन और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।