हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर लाहडपुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस 45 सवारियों को लेकर जा रही थी कि तभी बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार डिप्टरी रेंजर छिटकर दूर जा गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती हुई गई और चिंगारी निकलने के बाद बस में आग लग गई।
{"_id":"5adb51744f1c1b57098b5d4e","slug":"after-bike-hit-roadways-bus-caught-fire-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस में सवार होकर जा रहे थे 45 यात्री कि अचानक लगी भीषण आग, तस्वीरों में देखें हैरतअंगेज मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सवार होकर जा रहे थे 45 यात्री कि अचानक लगी भीषण आग, तस्वीरों में देखें हैरतअंगेज मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
bus caught fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
bus caught fire
देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 45 सवारियों को किसी तरह से सकुशल बचा लिया गया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगने से यातायात प्रभावित रहा। दिल दहला देने वाली यह घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर यूपी बार्डर से सटे लाहडपुर के पास घटित हुई।
bus caught fire
वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज के डिप्टी रेंजर देवेंद्र प्रसाद भट्ट (35) मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग से गश्त करते हुए हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रही टनकपुर डिपो की बस ने मोटरसाइकिल सवार डिप्टी रेंजर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद डिप्टी रेंजर छिटककर दूर जा गिरे जबकि मोटरसाइकिल बस के अगले हिस्से में फंसी रह गई। मोटरसाइकिल के सड़क पर काफी दूर तक घिसटने से उठी चिंगारी से बस के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
bus caught fire
बस में आग लगते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का चालक और परिचालक कूदकर फरार हो गए। बस में आग लगते देख आसपास के लोगों और राहगीरों ने यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पड़ोसी जिले बिजनौर के सीओ मंडावली अरुण कुमार, एसओ मंडावली राजीव त्यागी, एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना में घायल डिप्टी रेंजर को हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
घटना की सूचना दमकल महकमे को दी गई जब तक दमकल वाहन पहुंचा तब तक बस जल चुकी थी। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक डिप्टी रेंजर देवेंद्र प्रसाद भट्ट आईडीपीएल ऋषिकेश का रहने वाला था। हादसे के बाद डीएफओ आकाश वर्मा, रोडवेज के एआरएम आलोक बनवाल आदि अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। रोडवेज के जीएम दीपक जैन की ओर से हादसे की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।