फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम के माणा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, बदरीनाथ भेजी फोर्स

Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
administration active on pm visit in mana village.
PM in Mana village

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली उत्तराखंड के माणा गांव में मनाने की सूचना पर चमोली जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। सुबह जिलाधिकारी ने गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी के बदरीनाथ धाम जाने की सूचना के तहत प्रशासन ने धाम में ‌पुलिस बल भेजा है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने पास प्रधानमंत्री के दौरे की कोई सूचना नहीं पहुंची है।

administration active on pm visit in mana village.
modi - फोटो : Getty images

गौरतलब है कि शुक्रवार को सूचना आई थी‌ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार की दीपावली उत्तराखंड से सटी चीन सीमा पर स्थित देश के आखिरी गांव में पहुंचेंगे। पीएम यहां आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।

administration active on pm visit in mana village.
badrinath - फोटो : AmarUjala

इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के दर्शन को जाएंगे। बदरीनाथ धाम से माणा मात्र तीन किमी की दूरी पर स्थित है। प्रधानमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
administration active on pm visit in mana village.
गौचर हवाई पट्टी - फोटो : file photo

डीएम विनोद कुमार ने सुबह साढ़े नौ बजे गौचर हवाई पट्टी का निरीक्षण करने पहुंचे। हवाई पट्टी पर अधिकारी व फोर्स नहीं मौजूद थी। अलबत्ता यहां मीडिया की टीमें पहुंची हुई थीं।

विज्ञापन
administration active on pm visit in mana village.
गौचर हवाई पट्टी - फोटो : file photo

डीएम विनोद कुमार ने बताया अभी तक प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोई सूचना प्रशासन के पास नहीं है। मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं एहतियातन बदरीनाथ धाम में फोर्स भेजे जाने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed