देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि अमरोहा डिपो की बस देहरादून से बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीl
लच्छी वाला टोल बैरियर से थोड़ा आगे डोईवाला की ओर आते हुए बस के इंजन ने आग पकड़ ली। चालक ने मौके की समझदारी दिखाते हुए तत्काल बस रोककर सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद आनन-फानन सभी सवारियां नीचे उतर गई। इससे पहले कुछ समझ आता बस धू धू कर जलने लगी।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की पेश
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा सका। हालांकि सवारियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी सवारियां यही खड़ी अब अगली बस का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बरेली जा रहे बस में सवार विजय ने बताया कि आग लगने से बाद से बहुत घबराया हुआ है। मेरे से मेरा परिवार है, लेकिन बस चालक ने समझदारी दिखाई। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को सुरक्षित उतारा।
3 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि इंजन में धुआं उठता देख बस रोक दी गई। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
4 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चालक ने जब टोल पर बस रोकी तो धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी जुट गई।
5 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं सवारियों ने अपने परिजनों को जानकारियां दी।