फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Premchand Aggarwal met Defense Minister Rajnath Singh in Delhi, presented claim for the Chief Minister post

उत्तराखंड : प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की पेश

Wed, 16 Mar 2022 01:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 01:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद अब उन्होंने प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वहीं सीएम पद की दावेदारी पेश किए जाने के उनके बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Premchand Aggarwal met Defense Minister Rajnath Singh in Delhi, presented claim for the Chief Minister post
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी।
विज्ञापन


दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी की शाह से मुलाकात की खास बातें:  मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, केंद्रीय नेतृत्व ने अभी नहीं खोले पत्ते

 

इससे पहले अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात की।
 

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने व ऋषिकेश से चौथी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed