फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में हादसा: यूपी रोडवेज की बस में लगी आग, तस्वीरों में देखें कैसे चालक की समझदारी से बची 37 जान

Thu, 17 Mar 2022 07:40 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
Accident in Uttarakhand : Fire broke out in UP Roadways bus going from Dehradun to Bareilly, 37 passengers were sitting in the bus,see photos
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि अमरोहा डिपो की बस देहरादून से बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीl

लच्छी वाला टोल बैरियर से थोड़ा आगे डोईवाला की ओर आते हुए बस के इंजन ने आग पकड़ ली। चालक ने मौके की समझदारी दिखाते हुए तत्काल बस रोककर सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद आनन-फानन सभी सवारियां नीचे उतर गई। इससे पहले कुछ समझ आता बस धू धू कर जलने लगी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी की पेश

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा सका। हालांकि सवारियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी सवारियां यही खड़ी अब अगली बस का इंतजार कर रहे हैं। 
Accident in Uttarakhand : Fire broke out in UP Roadways bus going from Dehradun to Bareilly, 37 passengers were sitting in the bus,see photos
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बरेली जा रहे बस में सवार विजय ने बताया कि आग लगने से बाद से बहुत घबराया हुआ है। मेरे से मेरा परिवार है, लेकिन बस चालक ने समझदारी दिखाई। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को सुरक्षित उतारा।
Accident in Uttarakhand : Fire broke out in UP Roadways bus going from Dehradun to Bareilly, 37 passengers were sitting in the bus,see photos
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि इंजन में धुआं उठता देख बस रोक दी गई। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Uttarakhand : Fire broke out in UP Roadways bus going from Dehradun to Bareilly, 37 passengers were sitting in the bus,see photos
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चालक ने जब टोल पर बस रोकी तो धुआं दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
Accident in Uttarakhand : Fire broke out in UP Roadways bus going from Dehradun to Bareilly, 37 passengers were sitting in the bus,see photos
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं सवारियों ने अपने परिजनों को जानकारियां दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed