सोमवार शाम को देहरादून से उत्तरकाशी जा रही बुलेरो दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई।
हंसी-खुशी जा रहे थे, अचानक इस तरह काल बनकर आई मौत, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो के जौनपुर ब्लॉक के मराड़ गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बोलेरो देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी, तभी जौनपुर के नगुण-भवान मोटर मार्ग पर मरोड़ गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक इंदिरानगर देहरादून निवासी जय प्रकाश जुयाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि वाहन में सवार दिनेश चौहान (36) पुत्र महेंद्र चौहान निवासी सर्वे चौक देहरादून, राजवीर सिंह (28) पुत्र गंभीर सिंह निवासी ग्राम पाब उत्तरकाशी, लक्ष्मण सिंह (34) निवासी किशनपुर उत्तरकाशी, राजविजय सिंह जयाड़ा (23) पुत्र उपेंद्र सिंह जयाड़ा निवासी ग्राम बनाल बड़कोट उत्तरकाशी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 108 सेवा और थत्यूड़ थानाध्यक्ष एमएल जखमोला ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को थत्यूड़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को हायर सेंटर दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।