फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब शादी में दुल्हा-दुल्हन को यह खास ‘गिफ्ट’ देगा स्वास्थ्य विभाग, पढ़ लें बहुत काम आएगा

Tue, 20 Feb 2018 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Feb 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Health department give family planning kit to bride and groom in marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब शादियों में वर-वधू को रिश्तेदार और दोस्तों के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी शुभकामनाओं के साथ ‘उपहार’ देगा।






 

Health department give family planning kit to bride and groom in marriage
परिवार नियोजन
इस खास उपहार में दंपति के लिए परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री से लेकर अन्य चीजें होंगी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत योजना को लागू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय वर्ष 2015-16, 2016-17 के आंकड़े बताते हैं कि लोगों का स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मिलने वाली परिवार नियोजन सामग्री में रुचि कम हुई है।


 
Health department give family planning kit to bride and groom in marriage
marriage
इसके अलावा, निशुल्क जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी लगातार विश्वास कम हो रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में स्वास्थ्य योजना और विभाग के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए कुछ नया करने की योजना पर काम हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health department give family planning kit to bride and groom in marriage
medicines

इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की वैवाहिक कार्यक्रमों में दंपति को उपहार देने की मंशा है। इस उपहार में परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री, बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी जानकारी, अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के ब्योरे से लेकर एक उपयोगी वस्तुएं शामिल होंगी। इन उपहारों को स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचाया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में पता चलेगा। इसके अलावा लोगों में विश्वास भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Health department give family planning kit to bride and groom in marriage
baby

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार नेशनल हेल्थ मिशन की 2018-19 की वार्षिक कार्ययोजना बन रही है। इसमें उपहार योजना को भी शामिल करने पर विचार हुआ है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों और योजनाओं को सरलता से लोगों तक पहुंचाना होगा। सचिव स्वास्थ्य नितेश झा के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रचार के लिए प्रयास बढ़ाए  जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed