थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के बीच कुमाऊं मंडल में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। अधिकतर हादसों में जान गंवाने वाले नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे।
2 of 7
car accident
- फोटो : amar ujala
पुलिस की मानें तो गुरना, पंडवखोली में जान गंवाने वाले युवकों को छोड़कर बाकी लोगों की मौत नशे में वाहन चलाने की वजह से हुई है। इसके अलावा पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन करके बाइक से लौट रहे दो युवक भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार को स्यूजी गांव निवासी विनोद कुमार (30) पुत्र मनी राम अपने साथी होशियार सिंह रावत (36) के साथ हल्द्वानी से आल्टो कार खरीदकर-पिथौरागढ़ जा रहे थे। कार होशियार सिंह चला रहे थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरना से करीब दो किमी आगे धनौड़ा बैंड पर कार पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी।
हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर, अल्मोड़ा जिले के पांडवखोली में नए साल का जश्न मनाने दिल्ली से पहुंचे बलजीत नगर दिल्ली निवासी नरेश कुमार (32) पुत्र गोपाल राम की 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में नए साल का जश्न मनाकर बाइक से लौट रहे युवकों ने शराब के नशे में एक ग्रामीण को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल दलीप सिंह ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। गूलरभोज जलाशय से ही जश्न मनाकर बाइक से लौट रहे चंदननगर निवासी महादेव तरफदार (24) और उसके दोस्त सुमित राय (22) की हादसे में मौत हो गई। चक्कीमोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से इनकी बाइक भिड़ गई थी।