दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उत्तराखंड आ सकते है। दोनों के यहां पहुंचने की चर्चाएं भी है। जानिए यहां आने की वजह...
2 of 8
baba Anant with virat and Anushka
विरुष्का के यहां पहुंचने की चर्चा है। इसके पीछे कारण है अनुष्का शर्मा के धार्मिक गुरू बाबा अनंत। जी हां, विराट और अनुष्का के शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाबा अनंत अपने आश्रम अनंत धाम लौट आए हैं।
पिछले साल भी अनुष्का नए साल पर बाबा अनंत के आश्रम आई थी। बाबा अनंत अपने आश्रम अनंत धाम लौट आए हैं।
4 of 8
विराट अनुष्का
- फोटो : amar ujala
बाबा के यहां आते ही आश्रम में रंग रोगन का काम चल रहा है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्का जल्दी आश्रम आ सकते हैं।
पथरी थाना क्षेत्र के अंबूवाला स्थित अनंतधाम आश्रम के संस्थापक बाबा अनंत फिल्म अभिनेत्री अनुष्का के धार्मिक गुरु हैं। अनुष्का शर्मा का यहां पहले से आना-जाना रहा है। पिछले साल वह विराट कोहली को लेकर भी यहां पहुंची थी।