Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Light rain is expected in several districts today, snowfall anticipated in high-altitude areas

उत्तराखंड: आज कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान; कल से मौसम शुष्क

Sun, 15 Nov 2026 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 12:10 AM IST
सार

आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से सुबह-शाम भी ठंड का असर कम महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Light rain is expected in several districts today, snowfall anticipated in high-altitude areas
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जलवायु परिर्वतन और मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। नवंबर में आमतौर पर सर्दी का अहसास बढ़ने लगता है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले नवंबर के दूसरे सप्ताह में बीती 10 नवंबर को दून में गर्मी ने दस साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि करीब दस साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान एक बार फिर इस स्तर पर पहुंचा था। इससे पहले दो नवंबर 2016 को भी दून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम के इस बदले मिजाज का असर केवल दिन के तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है। इस बार रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने से सुबह-शाम भी ठंड का असर कम महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed