देशभर में आधार कार्ड बनाने का काम 23 मार्च से बाधित रहेगा। इसलिए इससे पहले ही अपना आधार बनवा लें।
{"_id":"5ab08e0f4f1c1bc3758b6654","slug":"aadhaar-card-making-process-soon-stops","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar बनवाने वालों के लिए बड़े काम की खबर, ध्यान दें वरना नहीं बना पाएंगे कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhaar बनवाने वालों के लिए बड़े काम की खबर, ध्यान दें वरना नहीं बना पाएंगे कार्ड
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
आधार लिंक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) 23 मार्च से आधार सॉफ्टवेयर को अपडेट करने जा रहा है। इसके चलते अगले कुछ समय तक आधार कार्ड नहीं बन सकेंगे। प्राधिकरण की ओर से सभी आधार केंद्रों को यह सूचना भेजी गई है।
आधार कार्ड
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब तक देशभर में 120,45,66,153 लोगों को आधार कार्ड व नंबर जारी कर चुका है। प्राधिकरण ने आधार बनाने का काम कई जगह थर्ड पार्टी को दिया है। यह एजेंसियां अलग-अलग क्षेत्रों में आधार बनाने का काम कर रही हैं। आधार का एक विशेष सॉफ्टवेयर है, जिसमें आंखों की रेटिना और थंब इंप्रेशन स्कैन किए जाते हैं। आवेदन का नाम, पता, जन्मतिथि और मौके पर ही फोटो भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AADHAR
प्राधिकरण अब इस सॉफ्टवेयर को अपडेट करने जा रहा है। आधार सॉफ्टवेयर पर यूआईडीएआई की ओर से इस आशय का मैसेज भी भेजा जा रहा है। इसके अनुसार 23 मार्च से सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपडेट होने में कितना समय लगेगा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसमें कुछ का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस अवधि के दौरान आधार कार्ड बनाने का काम पूरी तरह ठप रहेगा।
विज्ञापन
aadhar
आधार बनाने वाली थर्ड पार्टी के राज्य समन्वयक भूपेंद्र ने बताया कि साफ्टवेयर अपडेट होने से पहले आधार कार्ड बनाने का काम जारी रहेगा। प्राधिकरण की ओर से 19 मार्च को जानकारी उपलब्ध कराई है कि चार दिन बाद यानी 23 मार्च से सॉफ्टवेयर अपडेट होंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट होने की अवधि के दौरान लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे।