Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत 14 घायल

Fri, 17 Mar 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मौलेखाल/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
ब्यूरो / अमर उजाला, मौलेखाल/भतरौंजखान (अल्मोड़ा) Updated Fri, 17 Mar 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
8 killed in road accident in ramnagar
accident - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के रामनगर से तड़म गांव की ओर आ रही बोलेरो कैंपर भौनखाल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

Trending Videos
8 killed in road accident in ramnagar
accident

घायलों को उपचार के लिए रामनगर भेज दिया गया है। बताया गया है कि सभी लोग तल्ला सल्ट के तड़म गांव के रहने वाले थे और मोहान में उपले बेचकर देर शाम घर की ओर लौट रहे थे। चालक के मना करने के बावजूद सभी लोग बोलेरो में सवार हो गए थे।
 

8 killed in road accident in ramnagar
accident

जानकारी के अनुसार तड़म गांव के कई ग्रामीण मोहान में उपले बेचने गए थे। देर शाम रामनगर से बोलेरो कैंपर यूके 01 सीए-0543 तड़म गांव की ओर आ रही थी। शाम हो जाने के कारण अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण सभी ग्रामीण बोलेरो में सवार हो गए, जबकि चालक ने इतनी सवारियां ले जाने से मना कर दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
8 killed in road accident in ramnagar
accident

देर शाम 7.15 बजे तड़म गांव से ठीक दो किमी पहले भौनखाल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तड़म गांव निवासी धन सिंह (61) पुत्र कल्याण सिंह, प्रताप राम(60) पुत्र गोपाल राम, कुबेर सिंह (38) पुत्र जसोद सिंह, हिमांशु (15) पुत्र चंद्र सिंह, तुलसी देवी (38) पत्नी गोविंद सिंह, इंद्र (19) पुत्र रमेश सिंह, पीरुली देवी (60) पत्नी मंगल सिंह, उत्तमा देवी (53) पत्नी धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
 

विज्ञापन
8 killed in road accident in ramnagar
accident

लाली देवी पत्नी बालम सिंह, सुलोचना देवी पत्नी गंगा सिंह, कांति देवी पत्नी प्रेम सिंह, बसंती देवी पत्नी मोहन राम, बचुली देवी पत्नी लुर सिंह, मनसा देवी पत्नी गोपाल सिंह, सीता देवी पत्नी महिपाल राम, इंदु देवी पत्नी कुबेर सिंह, मंजू देवी पत्नी पूरन सिंह, उत्तम सिंह पुत्र पदम सिंह, लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप पुत्र सुरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी पत्नी राम सिंह और उदुली देवी पत्नी अनोप सिंह घायल हो गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed