फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान है तो यहां आइए, बर्फबारी का खूब उठा सकेंगे लुत्फ

Wed, 14 Feb 2018 07:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Feb 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
14 february enjoy Snowfall here on valentines day
snowfall

वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान है तो यहां आइए। बर्फबारी का खूब आनंद ले सकेंगे।



 

14 february enjoy Snowfall here on valentines day
snowfall

मसूरी में  मौसम का बदला मिजाज पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों को भा रहा है। मंगलवार को बारिश के बीच ओलावृष्टि हुई तो पर्यटकों नें ओलों को बर्फ समझकर लुत्फ उठाया। वहीं किंगक्रेग से पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी बाजार की और जाने वाली सड़कों पर ओलों की 2 इंच मोटी सफेद परत जमने से फिसलन बढ़ गई।
 

14 february enjoy Snowfall here on valentines day
snowfall

इसके चलते कई स्थानों पर यातायात बाधित रहा। माल रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भवन के पास चौपहिया और दुपहिया वाहन फिसलन में जूझते नजर आए। वहीं लाल टिब्बा में बर्फ की हलकी फुहारें पड़ीं, लेकिन ज्यादा देर तक टिकी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
14 february enjoy Snowfall here on valentines day
snowfall

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे के तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली कड़कने के साथ ही मसूरी के मौसम का रुख अचानक बदल गया। बारिश के साथ ओले गिरने से माल रोड, कैमल बैक रोड, कंपनी बाग आदि क्षेत्र की सड़कें पर ओलों की 2 इंच मोटी सफेद परत बन गई। सुबह लोग घरों से निकले तो सड़कों पर ओलों की चादर बिछी दिखी। इसके बाद पर्यटकों ने ओलों को बर्फ समझकर शहर के विभिन इलाकों में पहुंचकर बर्फबारी के जैसा लुत्फ उठाया।

 

विज्ञापन
14 february enjoy Snowfall here on valentines day
snowfall

युवा जोड़ों ने इस मौसम को वेलेंटाइन-डे के तोहफे के रूप में लिया और माल रोड पर साइकिल से चक्कर लगाते दिखे। वहीं मसूरी पहुंचे कई पर्यटकों ने वेलेंटाइन-डे के दिन बर्फबारी की उम्मीद के चलते अपना प्रवास एक दिन बढ़ा लिया है। मसूरी के ऊंचाई वाले स्थानों में प्रमुख लाल टिब्बा में बर्फ की हलकी फुहारें पड़ीं, लेकिन ज्यादा देर तक टिकी नहीं। भट्टा गांव और झड़ीपानी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इतनी ओलावृष्टि लगभग पांच साल बाद हुई है। इसके अलावा मसूरी के निचले इलाकों में भी भारी ओलावृष्टि दर्ज की गई है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed