फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State Congress Chalo Delhi campaign tomorrow workers to march in large numbers

उत्तराखंड: कांग्रेस का कल दिल्ली चलो अभियान, बड़ी संख्या में कूच करेंगे कार्यकर्ता, गोदियाल ने किया आह्वान

Sun, 11 Oct 2026 10:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 11 Oct 2026 10:39 PM IST
सार

गोदियाल ने कहा, नई दिल्ली में लोकतंत्र, संविधान व नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand State Congress Chalo Delhi campaign tomorrow workers to march in large numbers
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान। गोदियाल ने कहा, नई दिल्ली में लोकतंत्र, संविधान व नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण अनुशासन, संयम व एकजुटता बनाए रखें। लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


UK Top News: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद, जेई की करंट से मौत, कुंजापुरी मेले का सीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की गतिविधियों से दूर रहें। यदि प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जाता है, तो वहीं पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और समन्वय बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed