फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएएस अधिकारी हूंं, माध्यमिक शिक्षा परिषद में जूते और मोजे का वर्क ऑर्डर दिलवा दूंगा बाेल..

Mon, 12 Mar 2018 04:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Mar 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
fraud ias gang in up
डेमो पिक

अगर काेई अापसे आईएएस अधिकारी बन कर मिले अाैर कहे परेशान हाेने की जरूरत नही है विभाग का नाम बताअाें  वहां का काेई भी काम करवा दूंगा पर धन देना हाेगा। संभल जाईयेगा जनाब क्याेंकि फर्जी आईएएस बन एक गैंग ने शहर के कारोबारियों को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहा है। 


 


 

fraud ias gang in up
डेमो पिक

जाजमऊ में फैसल आफताब लारी की अल बासित एक्जिम और गौरव राजपूत की राजपूत कंस्ट्रक्शन के नाम से विश्वबैंक बर्रा में फर्म है। दोनों फर्म में अजय गुप्ता पार्टनर हैं। अजय के मुताबिक गोविंदनगर निवासी उनके एक दोस्त की चावला मार्केट स्थित दुकान में गंगागंज पनकी के राकेश सिंह ने शेयर ट्रेडिंग का दफ्तर खोला था। जिससे उनकी भी दोस्ती हो गई।

fraud ias gang in up
डेमो पिक

राकेश ने स्कूलों में जूते-मोजे, बैग और स्वेटर सप्लाई का ठेका दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान राकेश ने यूपीएसआईडीसी में डिप्टी मैनेजर बताने वाले सचिन सिंह से मिलाया।  उसकी बातों में आकर अप्रैल 2017 में अजय अपने पार्टनर्स संग स्कूली सामग्री सप्लाई करने को तैयार हो गए। इसपर राकेश ने रायपुरवा देवनगर निवासी आशीष यादव से लखनऊ में  मुलाकात कराई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
fraud ias gang in up
डेमो पिक

आशीष ने खुद को आईएएस बताते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में पंजीकरण व वर्क ऑर्डर दिलाने के नाम पर उनसे 60 लाख रुपये लिए। इसके बाद उन्हें लखनऊ के जवाहर भवन में 15.81 करोड़ का वर्क ऑर्डर दिलाया। फर्म संचालकों ने 3.81 करोड़ कीमत के जूते व मोजे सप्लाई कर दिए। भुगतान फंसा तो कारोबारियों को बेचैनी हुई।

 

विज्ञापन
fraud ias gang in up
डेमो पिक
विभाग में पता किया तो पूरा मामला फर्जी निकला। रविवार को चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राकेश सिंह, आशीष यादव को दबोच लिया। चकेरी थाने में फर्जी आईएएस समेत 7 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश को एक टीम लखनऊ रवाना की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed