आईपीएल 2026 के समाप्त होते ही क्रिकेट प्रेमियों को मध्य प्रदेश लीग टी20 सिंधिया कप का रोमांच देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में जहां खिलाड़ियों ने आकर्षण बटोरा, वहीं ओपनिंग सेरेमनी की मेजबानी कर रहीं आयुषी शेखावत भी चर्चा में आ गईं। ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कन्स के बीच खेले गए पहले मुकाबले से पहले उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके बारे में जानकारी तलाशने लगे।
2 of 7
आयुषी शेखावत
- फोटो : instagram
एंकरिंग और एक्टिंग दोनों में बनाई पहचान
आयुषी शेखावत सिर्फ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ही नहीं, बल्कि एक अभिनेत्री और पूर्व न्यूज एंकर भी हैं। उन्होंने कई प्रमुख समाचार चैनलों में काम किया है। खेल जगत में उनकी पहचान मुख्य रूप से आईपीएल होस्ट के रूप में बनी। इसके अलावा उन्होंने अमेजन मिनी और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'सेना: गार्डियंस ऑफ द नेशन' में भी अभिनय किया है।
3 of 7
आयुषी शेखावत
- फोटो : instagram
राजस्थान से शुरू हुआ सफर
आयुषी शेखावत का जन्म पांच नवंबर 1998 को राजस्थान में हुआ था। फिलहाल वह 27 वर्ष की हैं और एंकरिंग से पहचान बना रही हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा पोर्ट ब्लेयर और कोच्चि से हुई। इसके बाद उन्होंने भिवाड़ी स्थित स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई उन्होंने जयपुर से की।
4 of 7
आयुषी शेखावत
- फोटो : instagram
खेल आयोजनों की लोकप्रिय होस्ट
आयुषी ने सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि कई बड़े टूर्नामेंट्स में भी प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं। वह बैडमिंटन और पिकलबॉल के टूर्नामेंट्स में भी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। वह दिल्ली प्रीमियर लीग और आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी होस्टिंग कर चुकी हैं। उनके बात करने का तरीका और खूबसूरती ने उन्हें खेल प्रसारण जगत में अलग पहचान दिलाई है।
5 of 7
आयुषी शेखावत
- फोटो : instagram
फिटनेस को लेकर भी हैं गंभीर
आयुषी फिटनेस को डेली रुटीन का अहम हिस्सा मानती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर वर्कआउट, योग और फिटनेस से जुड़े वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली भी युवाओं के बीच चर्चा का विषय रहती है।