फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थ-डे स्पेशल: जहीर खान से बल्लेबाजों को ही नहीं, गेंदबाजों को भी लगता था डर

Sun, 07 Oct 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
zaheer khan birthday interesting facts about indias premiere fast bowler
जहीर खान

टीम इंडिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शुमार जहीर खान रविवार को अपने 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 साल टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को देश का स्विंग किंग भी कहा जाता है। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान जहीर खान ने टेस्ट में 311 जबकि वन-डे में 282 विकेट चटकाए। चलिए आपको जहीर खान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं:

zaheer khan birthday interesting facts about indias premiere fast bowler
जहीर खान

जहीर खान का जन्म महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में हुआ। उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन फिर जब एक बार उनके हाथ में गेंद आई तो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और महान क्रिकेटर बने। जहीर ने 17 की उम्र में नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलना शुरू किया।

zaheer khan birthday interesting facts about indias premiere fast bowler
जहीर खान

जहीर ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व 92 टेस्ट, 200 वन-डे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान जहीर ने बल्ले से टेस्ट में 1231 और वन-डे में 792 रन बनाए। विकेट के मामले में जहीर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने टेस्ट में 311 और वन-डे में 282 विकेट चटकाए। जहीर खान ने 2000 आईसीसी नॉकआउट कप में डेब्यू करते हुए इनस्विंग का कमाल दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
zaheer khan birthday interesting facts about indias premiere fast bowler
जहीर खान और खलील अहमद

जहीर का करियर चोटों से भी काफी प्रभावित रहा। वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते रहे। 2008 से 2012 के बीच कई बार जहीर खान टीम से अंदर-बाहर हुए। 2013 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे किए। कपिल देव 434 विकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले जहीर खान भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने।

विज्ञापन
zaheer khan birthday interesting facts about indias premiere fast bowler
जहीर खान

बल्लेबाजी के मामले में भी जहीर खान ने अच्छा प्रदर्शन किया। वन-डे क्रिकेट में उन्होंने जिम्बाब्वे के हेनरी ओलंगा के ओवर में चार छक्के लगाए थे। यह उनकी यादगार पारी है। कई मैचों में जहीर खान ने टीम को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया। नेटवेस्ट ट्रॉफी में जब सौरव गांगुली ने शर्ट उतारकर लहराई थी तो आखिरी में मोहम्मद कैफ और जहीर खान क्रीज पर थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed