{"_id":"5bb9d522867a5514c673ef29","slug":"kuldeep-yadav-practiced-with-red-ball-after-lords-test-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलदीप को कोच से मिला ऐसा फॉर्मूला, लाल गेंद पकड़ते ही राजकोट में रच दिया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप को कोच से मिला ऐसा फॉर्मूला, लाल गेंद पकड़ते ही राजकोट में रच दिया इतिहास
Sun, 07 Oct 2018 03:15 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kuldeep yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट चटकाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट से उन्हें काफी प्यार है और वह इसमें लंबे समय तक खेलना चाहते हैं। 23 वर्षीय इस युवा स्पिन गेंदबाज ने राजकोट टेस्ट में 57 रन देकर पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लिए।
2 of 5
kuldeep yadav
इसी के साथ वह विश्व क्रिकेट के सातवें गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पांच विकेट हासिल किए हैं। वह इससे पहले वनडे और टी20 में पांच विकेट ले चुके हैं।
3 of 5
कुलदीप यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद कुलदीप ने कहा, 'इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद मैं अपने कोच से मिला और उनके साथ मैंने तीन-चार दिन तक लाल गेंद से अभ्यास किया। यह दौर मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि सफेद गेंद के बाद लाल गेंद से लय हासिल करने एक स्पिन गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
लेकिन जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं तो आपको गेंद को हवा में छोड़नी होती है ताकि बल्लेबाज उस पर चांस ले सके। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स टेस्ट में कुलदीप एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए थे और उन्हें इंडिया-ए टीम के साथ प्रथम श्रेणी के मैच खेलने को कहा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : facebook
कुलदीप ने बताया, 'इंग्लैंड में परिस्थितियां अलग थीं। मैं वहां गुड लेंथ पर गेंद करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन उस समय मुझे ड्यूक की लाल गेंद से गेंदबाजी का अभ्यास नहीं था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।