फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद को लगा दोहरा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर 

Wed, 17 May 2017 01:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 17 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh to undergo fitness test, Ashish Nehra out for rest of IPL season
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी

कोलकाता के खिलाफ प्लेऑफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरा झटका लगा है इस बात की पुष्टि कोच टॉम मूडी ने की है। मूडी ने मंगलवार को कहा, आशीष नेहरा चोट के कारण आईपीएल से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। जबकि युवराज सिंह उंगली की चोट के नहीं उबर पाए हैं।  मूडी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 17 मई को बंगलूरू में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले मीडिया के साथ बातचीत में कहा, नेहरा बाकी बचे मैचों के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। 

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद को लगा दोहरा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर 

Yuvraj Singh to undergo fitness test, Ashish Nehra out for rest of IPL season
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
मूडी ने यह भी बताया कि युवराज सिंह पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में उनकी उपलब्धता के बारे में फैसला मैच से पहले होगा। युवराज मंगलवार शाम मैच से पहले फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। यदि वह इसमें फेल हो जाते हैं तो हैदराबाद के लिए दोहरी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। मूडी ने कहा हम उन्हें अपनी फिटनेस साबित करने का पर्याप्त मौका दे रहे हैं। 

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद को लगा दोहरा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर 

Yuvraj Singh to undergo fitness test, Ashish Nehra out for rest of IPL season
आशीष नेहरा - फोटो : IPL

नेहरा 6 मई को पुणे सुपरजायंट के खिलाफ लीग मुकाबले में चोटिल हो गए थे। फील्डिंग करते वक्त उनकी जांघ की नसों में खिंचाव आ गया था। उस मैच में सनराइजर्स को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आशीष नेहरा डेथ ओवर में काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में प्लेऑफ में हैदराबाद को उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी। केकेआर के ओपनर क्रिस लिन और सुनील नरेन विपक्षी गेंदबाजों की लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन हैदराबाद के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद को लगा दोहरा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर 

Yuvraj Singh to undergo fitness test, Ashish Nehra out for rest of IPL season
आशीष नेहरा
38 वर्षीय  नहेरा आईपीएल में लगातार चोटिल होते रहे हैं, पिछले सीजन में खेले 17 मैचों में से वह केवल 8 में शिरकत कर सके थे। जबकि मौजूदा सीजन में वह अब तक खेले 14 मैचों में से केवल 6 में टीम के लिए मैदान में उतर सके हैं। 
विज्ञापन

प्लेऑफ से पहले हैदराबाद को लगा दोहरा झटका, दिग्गज खिलाड़ी बाहर 

Yuvraj Singh to undergo fitness test, Ashish Nehra out for rest of IPL season
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
युवराज को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। इसके जब वह बल्लेबाजी करने आए तो चोट के कारण असहज दिखाई पड़ रहे थे। इससे अंदाजा हो गया था कि उनकी चोट गंभीर है। इसके बाद वह अब तक चोट से नहीं उबर सके हैं। ऐसे में कप्तान वार्नर और कोच मूडी की चिंता बढ़ना लाजिमी है। युवराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed