केंद्र की सत्ता में आय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कको तीन साल पुरे हो गये हैं। ऐसे इस सरकार के आने के बाद आं जनता के सामजिक और आर्थिक जीवन में क्या बदलाव आया ये जानना भी जरूरी है। जाने मोदी सरकार के 10 ऐसे फैसले जिसने आप लोगों के जीवन को बदल दिया।
उड़ान स्कीम
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने आम जनता को देखते हुए उड़ान स्कीम ( उड़े देश का आम नागरिक ) का तोहफा दिया था। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के इस योजना का चालू किया गया है। पिछले महीने इस योजना को लागू करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अब हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकते हैं। इस योजना के तहत हर विमान में 50 फीसद सीटें उड़ान स्कीम के लिए आरक्षित की जायेंगी। जिनका किराया 2500 रुपये होगा। बाकि 50 फीसद सीटें बाजार आधारित मूल्य पर होंगी।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
28 फरवरी 2015 को वार्षिक बजट पर वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 18 साल से लेकर 70 साल तक की आयु वाले सभी लोगों को सिर्फ 12 रुपये के प्रीमियम पर इंश्योरेंस सुविधा दी गई। 330 रुपये साल के जमा करने के बाद व्यक्ति की मृत्यु पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना कवर दिया जाएगा। दुर्घटना के दौरान विकलांग होने पर 1 लाख का कवर और आंखों की रोशनी जाने पर पीडि़त को 2 लाख रुपये का कवर दिया जायेगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
देश की महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ योजना का शुभआरंभ 22 जनवरी 2015 को किया था। इस योजना का उद्देश्य पक्षपाती लिंग चुनाव की प्रक्रिया को खत्म करना है। साथ ही लड़कियों और महिला को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पढ़ाई के द्वारा महिलाओं को समाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनना है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
छोटे गांवों और कस्बों में सस्ते ईंधन के कारण महिलायें चूल्हे पर खाना बनाती हैं। चूल्हे के धुंए के कारण बहुत सी बीमारियां होने का डर भी बना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने BPL परिवारों की महिला के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की गई। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को मुफ्त में LPG कनेक्शन दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को धुंए से दूर करने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना है।