फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह को मिला सुनहरा मौका, जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी!

Tue, 18 Sep 2018 03:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh selected in punjab team for vijay hazare trophy
युवराज सिंह

युवराज सिंह के लिए अभी टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। जी हां सही सुन रहे हैं आप! क्रिकेट फैंस के चहेते युवी के पास राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए सुनहरा मौका है। बाएं हाथ के बल्लेबाज को विजय हजारे ट्रॉफी 2018-19 के लिए पंजाब की टीम में जगह मिली है। हालांकि, युवराज को गौतम गंभीर के समान कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है, लेकिन वह ऑलराउंडर के रूप में जरूर खेलेंगे। वैसे, पंजाब ने जो टीम चुनी है, उससे एक स्टार इंटरनेशनल क्रिकेटर को तगड़ा झटका लगा है।

yuvraj singh selected in punjab team for vijay hazare trophy
युवराज सिंह

पंजाब ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मंदीप सिंह को कप्तान बनाया है जबकि अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। 26 वर्षीय मंदीप ने टीम इंडिया के लिए तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान एक अर्धशतक भी जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ गुरकीरत सिंह मन को उप-कप्तान के रूप में रखा गया है। पंजाब अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ करेगा, जिसमें युवा चेहरे शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

yuvraj singh selected in punjab team for vijay hazare trophy
शुभमन गिल

बता दें कि शुभमन, अर्शदीप और अभिषेक अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। गिल को आईपीएल और इंडिया-ए की तरफ से खेलने का मौका मिल चुका है। शर्मा ने पिछले साल पंजाब के लिए डेब्यू किया और आईपीएल में वह दिल्ली की तरफ से खेलते हुए दिखे। सिंह को सीनियर क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है। बहरहाल, फैंस की निगाहें युवराज सिंह के प्रदर्शन पर जमी रहेंगी जो इस साल दिसंबर में 37 के हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh selected in punjab team for vijay hazare trophy
युवराज सिंह और सुरेश रैना

क्या 2011 विश्व कप के हीरो अपना करियर 2019 विश्व कप तक बढ़ा पाएंगे? 304 वन-डे खेल चुके युवराज सिंह ने पिछले साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेला था। हिमाचल के बाद पंजाब की टीम विदर्भ (21 सितंबर), महाराष्ट्र (23 सितंबर), बड़ौदा (24 सितंबर), मुंबई (28 सितंबर), रेल्वेज (2 अक्टूबर), गोवा (4 अक्टूबर) और कर्नाटक (8 अक्टूबर) के खिलाफ मैच खेलेगी।

विज्ञापन
yuvraj singh selected in punjab team for vijay hazare trophy
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम इस प्रकार है:

मंदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह मन (उप-कप्तान), गितांश खेड़ा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह, मनन वोहरा, युवराज सिंह, शरद लुंबा, सनवीर सिंह, मयंक मार्कंडे, अर्शदीप सिंह, अर्पित पन्नू, अभिषेक शर्मा, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल और बरिंदर सिंह सरां।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed