फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज के पास टीम इंडिया के लिए नया प्लान, विराट की जगह इन्हें बनाओ कप्तान

Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh says rohit sharna captains substitute to reduce the burden of virat kohli 
विराट कोहली और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने लिए टी-20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। 


 

yuvraj singh says rohit sharna captains substitute to reduce the burden of virat kohli 
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित सीमित ओवर की भारतीय टीमों के उप कप्तान हैं और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए चार खिताब दिलाए हैं। युवराज ने कहा कि अगर कोहली सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी के बोझ से लदे हैं तो यह बुरा विचार नहीं है। 

yuvraj singh says rohit sharna captains substitute to reduce the burden of virat kohli 
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज ने मीडिया चैनल से कहा, 'पहले महज दो प्रारूप -वनडे और टेस्ट- हुआ करते थे इसलिए एक कप्तान होना सही था। लेकिन अब तीन प्रारूप हो गये हैं और अगर विराट को दबाव महसूस हो रहा है तो शायद उन्हें टी20 प्रारूप में किसी को आजमाना चाहिए। रोहित वैसे सबसे सफल कप्तान रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh says rohit sharna captains substitute to reduce the burden of virat kohli 
yuvraj singh - फोटो : pti

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। टीम प्रबंधन को फैसला करना होगा कि विराट कितना बोझ उठा सकता है। उन्हें टी20 के लिये किसी को आजमाने की जरूरत है? यह पूरी तरह से निर्भर करता है कि वे भविष्य के लिये क्या करना चाहते हैं। विराट बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कार्यभार प्रबंधन किस तरह करना है? यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन का फैसला है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed