फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: डुमिनी ने सिर्फ 15 गेंदों में ठोके तूफानी 50 रन, टूटते-टूटते बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
JP Duminy smashes record fifty in Caribbean league 2019
जेपी डुमिनी - फोटो : ट्विटर

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने गुरुवार रात कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में धमाल मचा दिया। बारबडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबैगो नाइटराइडर्स के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि युवराज सिंह का एक बड़ा टी-20 रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया।

JP Duminy smashes record fifty in Caribbean league 2019
जेपी डुमिनी - फोटो : ट्विटर

इस मैच में जेपी डुमिनी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। यह कैरेबियाई प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। डुमिनी ने सिर्फ 20 गेंदों पर 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यह टी-20 इंटरनेशनल का चौथा सबसे तेज अर्धशतक था। पहले पायदान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी।

JP Duminy smashes record fifty in Caribbean league 2019

युवराज ने टी-20 विश्व कप के दौरान 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंद पर अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल, भारत के यूसुफ पठान और वेस्टइंडीज के सुनील नरेन के नाम भी 15 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। डुमिनी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
JP Duminy smashes record fifty in Caribbean league 2019
जेपी डुमिनी - फोटो : सोशल मीडिया

ओवलऑल टी-20 की बात करें तो वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजाई ने 12-12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। डुमिनी ने अपनी इस तूफानी पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। डुमिनी के दम से ही बारबडोस ट्राइडेंट्स ने 5 विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर बनाया और मैच 63 रन से अपने नाम किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed